फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest as shahinbagh, alert

सुरक्षा इंतजाम सख्त, जुमे की नमाज को लेकर रहा अलर्ट

Sat, 15 Feb 2020 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Protest as shahinbagh, alert
पीलीभीत। एक दिन पहले शाहीन बाग की तर्ज पर 200 से अधिक महिला-पुरुषों के एक प्लाट में जमा होने की घटना के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। मस्जिदों के बाहर फोर्स की तैनाती के साथ ही अधिकारी खुद राउंड लेकर हालात पर नजर रखते दिखाई दिए।
विज्ञापन

एनआरसी और सीएए का विरोध थम सा गया था। इसको लेकर अधिकारी राहत महसूस कर रहे थे कि बृहस्पतिवार को मोहल्ला शेर मोहम्मद के एक प्लॉट में महिला-पुरुष जमा हो गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने उनको ज्ञापन लेने के बाद हटवा दिया था। एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किया है। जुमे की नमाज के दौरान दुबारा भीड़ न जुट जाए इसके लिए पुलिस-प्रशासन गंभीर रहा। सुबह से ही मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एक दिन पूर्व जिस प्लाट पर लोग जमा हुए थे उसमें भी भारी पुलिस बल लगा दिया। सीओ सिटी प्रवीण मलिक, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी के अलावा गजरौला, सुनगढ़ी, बरखेड़ा, माधोटांडा, अमरिया, जहानाबाद समेत कई थानों की पुलिस की शहर में ड्य़ूटी लगाई गई। एडीएम अतुल कुमार, एएसपी रोहित मिश्र भ्रमण पर रहे। जामा मस्जिद की नमाज पर विशेष फोकस रहा। खुफिया विभाग के कर्मचारी भी इनपुट जुटाते रहे। नतीजतन सख्त सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सब शांतिपूर्ण निपटा।
विज्ञापन

..जब आई झगड़े की सूचना
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एडीएम, एएसपी कोतवाली में थे। पुलिस बल गश्त पर निकला था। इसी बीच देशनगर गौढ़ी चौराहे पर एक कार से कबाड़ी की दुकान के बाहर सड़क पर रखे तराजू में टक्कर लग गई। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय से थे। इस बीच मामले को कुछ लोगों ने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, मगर तत्काल पुलिस के पहुंचने पर मामला साधारण हादसे का ही होना साफ हो गया। उनमें भी सुलह के प्रयास होने लगे। पुलिस कार कब्जे में लेकर चली गई। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नीकरण में जुटी टीम, कार्रवाई की तैयारी
एक दिन पहले बिना अनुमति एनआरसी और सीएए के विरोध के नाम पर जुटी भीड़ के पीछे कुछ राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों के नाम आ रहे हैं। इसके अलावा शुरुआत से इसको सुनियोजित माना जा रहा है। ऐसे में चिन्हीकरण तेजी से कराया जा रहा है। अफसर अभी खुलकर तो नहीं कह रहे, मगर कार्रवाई की तैयारी को लेकर चर्चा तेज है।
जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट किया गया था। शहर में प्वाइंट बनाकर पुलिस बल की तैनाती की गई। सभी जगह शांतिपूर्ण नमाज संपन्न हुई। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed