फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest against cancellation of four trains on Shahjahanpur railway section

Pilibhit News: शाहजहांपुर रेलखंड पर चार ट्रेनें निरस्त किए जाने का विरोध, अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 22 Jan 2025 11:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 11:04 AM IST
सार

पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर चार ट्रेनों को निरस्त किए जाने का आदेश जारी किया गया। इसका अधिवक्ताओं ने विरोध किया है। अधिवक्ताओं ने ट्रेनों का निरस्तीकरण रद्द करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Protest against cancellation of four trains on Shahjahanpur railway section
ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्ताओं को नहीं मिले स्टेशन अधीक्षक, हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर चार ट्रेनों के निरस्तीकरण के संबंध में बुधवार को ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्ताओं को स्टेशन अधीक्षक कक्ष में नहीं मिल सके। अधीनस्थ कर्मचारियों से उन्हें बुलाने के लिए भी कहा गया लेकिन उन्हें बुलाया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने छत पर बने संचालन कक्ष में जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


मंगलवार आदेश जारी हुआ कि शाहजहांपुर रेलखंड पर चार ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। ऐसे में देर रात अधिवक्ताओं ने वहां रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। बुधवार को नौ बजे पीलीभीत पहुंचने वाली ट्रेन से आए अधिवक्ता व दैनिक यात्री पहले स्टेशन अधीक्षक कक्ष में पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिले। इसके बाद अधिवक्ता व दैनिक यात्रा परिसर में बनाए गए संचालन कक्ष पहुंचे। जहां स्टेशन अधीक्षत के न मिलने पर अधीनस्थों से बुलाने को कहा, लेकिन इसके बाद भी वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें नहीं बुलाया। 
विज्ञापन


इसके बाद अधिवक्ताओं ने वहां हंगामा काटना शुरू कर दिया। मामले को बिगड़ता देख अधीनस्थों ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों की दी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने महाप्रबंधक के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। जिसमें ट्रेनों का निरस्तीकरण रद्द करने की मांग की है। इस दौरान अधिवक्ता समेत तमाम यात्री वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed