फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Problem persists; commuters face trouble as alternative routes for under-construction culverts remain submerged.

Pilibhit News: दूर नहीं हुई समस्या, निर्माणाधीन पुलियों के वैकल्पिक मार्ग डूबे होने से राहगीर परेशान

Wed, 22 Jul 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Problem persists; commuters face trouble as alternative routes for under-construction culverts remain submerged.
माधोटांडा। लगातार बारिश और जलभराव के कारण निर्माणाधीन पुलियों के वैकल्पिक मार्ग डूब जाने से माधोटांडा पीलीभीत और पूरनपुर खटीमा मार्ग पर मंगलवार को भी आवागमन प्रभावित रहा। इससे दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर जमुनिया और नवदिया गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के लिए बनाए गए वैकल्पिक रास्ते पर पानी भर गया है। मार्ग पर जलभराव होने से छोटे-बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। मजबूरी में लोग लंबा चक्कर लगाकर पूरनपुर के रास्ते पीलीभीत आ-जा रहे हैं, जिससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत हो रही है।
विज्ञापन

इधर, पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर पिपरिया संतोष के पास निर्माणाधीन पुलिया का वैकल्पिक मार्ग भी पानी में डूबा हुआ है। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद पड़ा है। कई गांवों के लोगों का संपर्क प्रभावित होने से उन्हें आवश्यक कार्यों के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी की व्यवस्था कर जल्द से जल्द आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed