फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prize distribution Athletic meet the

पुरस्कार वितरण के साथ एथलेटिक मीट संपन्न

Sun, 06 Dec 2015 10:59 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 06 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Prize distribution Athletic meet the

लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चल रही एथलेटिक मीट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इस दौरान मेधावियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर ने किया। चार हाउस के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट किया। प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी हुईं। सीनियर बालक वर्ग की सौ मीटर रेस में सौरभपाल, हिमांशु, इरशाद, सौ मीटर हर्डल रेस में वरुण, नमन, देवे श, जूनियर बालक वर्ग की सौ मीटर ेस में हेमंत, अनमोल, हिमांशु, जूनियर बालिका वर्ग की सौ मीटर रेस में तुलसी, सोनाली, पलक ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

बच्चों की बोरा दौड़, थ्री लैग्स, स्पून व फ्राग रेस भी हुई। पंचतत्व अस्तित्व का आधार नाटक का मंचन कर नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। डीन अभय सक्सेना ने विद्यालय की भविष्य की योजनाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि विद्यालय में मेडिकल व इंजीनियरिंग की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सचिव अतुल कुमार ने अपने पिता रमेशचंद्र अग्रवाल की स्मृति में इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शिवम अग्रवाल को, डॉ. अमरीक सिंह सोढ़ी ने अपनी पत्नी भूपेंद्र कौर की स्मृति में छात्रा विधि यादव को, डॉ. पीयूष अग्रवाल ने अपने पिता डॉ. घनश्यामदास अग्रवाल की स्मृति में मेधावी छात्र यश अग्रवाल व मेधावी छात्रा स्तुति अग्रवाल को गोल्ड मैडल प्रदान किया।
 हाईस्कूल परीक्षा में दस व 9.8 सीजीपीए हासिल करने वाले मेधावियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होप हाउस के विद्यार्थियों व शिक्षकों को ट्राफी सौंपी गई। समापन पर विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष डॉ. महेश चंद्रा ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed