फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Private buses speeding towards Dehradun; Roadways buses awaited.

Pilibhit News: देहरादून के लिए निजी बसें भर रहीं फर्राटा, रोडवेज बसों का इंतजार

Mon, 06 Jul 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Private buses speeding towards Dehradun; Roadways buses awaited.
पीलीभीत। देहरादून के लिए रोडवेज बसों का संचालन न होने से इस मार्ग पर निजी बस संचालक फर्राटा भर रहे हैं, जबकि क्षेत्रीय लोगों की मांग को देखते हुए करीब पांच माह पूर्व विभागीय स्तर से पत्राचार भी किया गया। इसके बाद भी इसके संचालन को हरी झंडी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

स्थानीय रोडवेज डिपो से विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। विभागीय अफसरों की ओर से भी उन मार्गों पर विशेष निगरानी की जा रही है। जिन पर श्रमिकों के आने-जाने की संभावनाएं अधिक हैं। ऐसे में हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर दिल्ली आदि स्थानों के लिए विशेष बसों का संचालन किया जा रहा है। देहरादून में विभिन्न फैक्टि्रयां संचालित हो रही हैं। ऐसे में जिले से काफी संख्या में श्रमिक वहां पर रोजगार के सिलसिले में भी जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य लोग भी देहरादून का सफर कर रहे हैं। रोडवेज बसों का संचालन न होने से यहां पर निजी बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे निजी चालकों की मनमानी जारी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों की ओर से करीब पांच माह पूर्व देहरादून बस संचालन के लिए विभागीय स्तर से उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि बसों के संचालन बेहतर हो सके। इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अफसरों की ओर से निर्देश मिलने के बाद ही बसों के संचालन को लेकर कार्ययोजना बनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed