{"_id":"67359662402b2333fd004649","slug":"private-bus-overturned-in-roadside-ditch-more-than-20-workers-injured-in-pilibhit-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क किनारे खाई में पलटी निजी बस, 20 से अधिक मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क किनारे खाई में पलटी निजी बस, 20 से अधिक मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर
Thu, 14 Nov 2024 12:08 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:08 PM IST
सार
पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के हादसा हो गया। निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में 20 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर-बंडा मार्ग पर घुंघचाई थाना क्षेत्र की बलरामपुर पुलिस चौकी के पास निजी बस बृहस्पतिवार तड़के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में 20 से अधिक मजदूर घायल हो गए। इनमें तीन मजदूरों की हालत गंभीर है। तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य मजदूरों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
मजदूर बरेली के नवाबगंज से ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। बस पलटने की वजह कोहरा और चालक की लापरवाही बताई जा रही है। हादसे में नवाबगंज निवासी रुकसाना, फिरोज खान, जयमली, आरिफ और समीर सहित 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। रुखसाना, जयमली और आरिफ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन