फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Private and school bus collision, eight people including seven children injured

Pilibhit News: निजी और स्कूल की बस में टक्कर, सात बच्चों समेत आठ लोग जख्मी

Thu, 02 May 2024 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Private and school bus collision, eight people including seven children injured
असम -बस्ती हाईवे पर गढ़ा के पास हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ ।संवाद
पीलीभीत। निजी और स्कूल की बस में हुई टक्कर में सात बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। घायल बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जिसमें दो बच्चों को बाद में शहर के एक निजी अस्पताल में तो स्कूल बस के चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया। इधर, घटना के बाद मौके पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने किसी तरह खुलवाया।
विज्ञापन

असम-बस्ती हाईवे पर स्थित अकाल एकेडमी गोमती स्कूल की बस थाना गजरौला क्षेत्र में जरा चौकी के निकट गढ़ा मोड़ पर कुछ बच्चों को उतारकर हाईवे से वापस जरा की ओर मुड़ रही थी, इतने में ही पूरनपुर की तरफ से आई एक निजी बस ने सामने से स्कूली बस में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। यह देखकर आसपास के काफी लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। हादसे के बाद चालक निजी बस को छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पर बच्चों के परिवार वाले पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायल बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में स्कूल बस का चालक सतनाम सिंह (60), छात्रा प्रवजोत कौर पुत्री सतनाम सिंह, नवसहज कौर पुत्री मलकीत सिंह, गुरुनूर कौर पुत्री मलकीत सिंह, यशदीप कौर पुत्री सर्वजीत सिंह, मनराज सिंह पुत्र बलजीत सिंह, जसमीत कौर पुत्री सतवीर सिंह, सहजप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह घायल हो गए।
सभी को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां पर चालक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही दो बच्चों को उनके परिजन शहर के ही निजी अस्पताल ले गए। हादसे की सूचना पर सीओ दीपक चतुर्वेदी ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायलों का हाल जाना।

.......
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
असम हाईवे पर हादसे के बाद दोनों बसों के बीच में खड़ा होने से जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। इससे आवागमन बंद हो गया। पुलिस ने बसों को क्रेन से किनारे कराकर आवागमन शुरू कराया।

असम -बस्ती हाईवे पर गढ़ा के पास हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ ।संवाद

असम -बस्ती हाईवे पर गढ़ा के पास हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ ।संवाद

असम -बस्ती हाईवे पर गढ़ा के पास हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ ।संवाद

असम -बस्ती हाईवे पर गढ़ा के पास हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ ।संवाद

असम -बस्ती हाईवे पर गढ़ा के पास हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ ।संवाद

असम -बस्ती हाईवे पर गढ़ा के पास हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed