फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   principal secretery

मुख्य सचिव के दौरे की तैयारियों को दिया अंतिम रुप

Thu, 25 Dec 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 25 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
principal secretery
तीन दिवसीय दौरे पर मुख्य सचिव 25 दिसंबर को हेलीकाप्टर से मुस्तफाबाद पहुंचेेंगें। इसके बाद 26 दिसंबर को गांधी स्टेडियम में समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों को पासबुक एवं श्रमिकों को साइकिलें वितरित करेंगे। इसके लिए बुधवार को एडीएम सहित कई अधिकारी पूरे दिन व्यवस्थाएं कराने में जुटे रहे। डीएम ओएन सिंह ने भी स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि स्टेडियम में पासबुक और साइकिल वितरण के अलावा निर्मल भारत अभियान के तहत स्वच्छता पर कार्यशाला होगी और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए जिले के सभी ग्राम प्रधानों, ब्लाक प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है। उधर मुख्य सचिव के स्टेडियम पहुंचने में किसी भी की बाधा न आए इसके लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सड़क किनारे लगे खोखे व ठेलों को हटवाना शुरू कर दिया है साथ ही मार्ग के गड्ढों को भी भरा गया।
विज्ञापन

माधोटांडा। मुख्य सचिव के आगमन के लिए मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस के निकट हेलीपैड बनकर तैयार हो चुका है। वन विभाग ने मुख्य सचिव को जंगल में भ्रमण करने वाले स्थानों को चिन्हित कर खाका तैयार कर। माना जा रहा है कि देर शाम जंगलों के उस इलाके का भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें वन्यजीव अधिक संख्या में पाए जाते हैं।
विज्ञापन


वन्यजीवों के दिखरा लक की बात
माधोटांडा। इन दिनों अधिकांश बाघ या लैपर्ड ठंड के चलते शाम होते ही कोहरा पड़ने पर जंगल से निकलकर मैदानी क्षेत्र में कृषि फसलों की ओर निकल जाते हैं। ऐसे में वन विभाग की चिंता इस बात को लेकर भी है कि मुख्य सचिव को जंगल भ्रमण में बाघ या लैपर्ड देखने को मिल पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कार्यक्रम जारी
11.35 बजे हेलीकाप्टर द्वारा पलिया से चलकर 11.50 बजे मुस्तफाबाद पहुंचेंगे। दोपहर बाद तीन बजे ईको पर्यटन की समीक्षा बैठक व बराही रेंज का भ्रमण करेंगे। 26 को सुबह नौ बजे चूका स्पाट का भ्रमण कर तीन बजे गांधी स्टेडियम पहुंचेगे। 4.30 बजे वापस मुस्तफाबाद रवाना होंगे और 27 दिसंबर को सुबह नौ बजे हेलीकाप्टर से पलिया को रवाना होंगे।


स्वास्थ्य विभाग ने बनाई तीन टीमें
पीलीभीत। मुख्य सचिव दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि दौरे को लेकर तीन टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम के साथ एक एंबुलेंस रहेगी। इन एंबुलेंसों में दो-दो चिकित्सक और एक-एक चीफ फार्मासिस्ट व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात रहेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed