{"_id":"66859c5c7c8f05b30003a104","slug":"primary-school-gets-furniture-with-community-support-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-118882-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समुदाय सहयोग से प्राथमिक स्कूल को मिला फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समुदाय सहयोग से प्राथमिक स्कूल को मिला फर्नीचर
विज्ञापन
पिपरिया अगरू स्कूल में बेंच पर बैठे बच्चे।स्रोत:शिक्षक
पीलीभीत। प्राथमिक स्कूल पिपरिया अगरु में अब छात्र फर्नीचर पर बैठकर शिक्षा पाएंगे। यहां के लिए समुदाय सहयोग से फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। अब तक बच्चे ठंड और बारिश में जमीन पर बैठकर ही शिक्षा ग्रहण करते आ रहे थे।
स्कूल की प्रधान अध्यापक सैय्यदा ने फर्नीचर स्थानीय समुदाय से लेने के लिए कई बार अपील की थी। सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी संपर्क किया गया था। यही नहीं जनसमुदाय को बच्चों की समस्या के बारे में भी बताया था। बच्चों को सर्दी और बारिश के मौसम में ज़मीन पर बैठना पड़ता था। प्रधानाध्यापक सैय्यदा की मेहनत रंग लाई।
ग्रीष्मावकाश के उपरांत बच्चों की यह व्यवस्था पूर्ण कर दी गई। दो दिन पहले ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, डॉ. एसके अग्रवाल, एसपी संधू व अन्य लोगों ने कक्षा का फीता काटकर फर्नीचर का लोकार्पण किया।