{"_id":"61aa6694926b1554c60f6952","slug":"presindent-honored-divyang-player-kamal-sharma-pilibhit-news-bly468116638","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए दिव्यांग खिलाड़ी कमल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए दिव्यांग खिलाड़ी कमल शर्मा
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की शान और मतदाता जागरूकता अभियान के आइकॉन खिलाड़ी कमल शर्मा शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित किए गए। उन्हें दिव्यांग होने के बावजूद श्रेष्ठ खिलाड़ी होने की वजह से राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। वह यूपी की ब्लाइंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। जूडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त करने के बाद कमल शर्मा ने कहा कि अब पेरिस में 2024 में होने जा रहे पैरा ओलंपिक में जूडो में पदक जीतना उनका सपना है। इसके लिए वह जी-जान से जुटेंगे। जिस वक्त उन्हें पुरस्कार मिला वह वक्त उनके जीवन के लिए यादगार पल है। उनके पिता राममूर्तिलाल शर्मा का कहना है कि बेटे ने दिव्यांग होने बावजूद मुझे बड़ा सम्मान दिलाया है। जब राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार मिला तब मुझे बड़ा गर्व हुआ। घर वारों को बताया तो वे भी बड़े खुश हुए हैं। उम्मीद यही है कि बेटा पैरा ओलंपिक में भी जीतकर देश का सम्मान बढ़ाएगा।
सम्मान मिलना जनपद के लिए गौरव की बात : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मतदाता जागरूकता अभियान व स्वीप कार्यक्रम के ब्रांड अम्बेसडर कमल शर्मा को सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि बरहा जोशी कालोनी के निवासी कमल शर्मा का सम्मान जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है। कमल शर्मा ने विश्व जूडो चैंपियनशिप 2013 में स्वर्ण पदक प्राप्त जीता था। वर्ष 2015 में राजकीय खेल पुरस्कार से उन्हें राज्यपाल ने सम्मानित किया था।