फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prescription game in Bisalpur CHC, medicine is available only at the designated shop

Pilibhit News: बीसलपुर सीएचसी में पर्ची का खेल, निर्धारित दुकान पर ही मिल रही दवा

Tue, 21 Jan 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 21 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Prescription game in Bisalpur CHC, medicine is available only at the designated shop
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद - फोटो : विवाह मंडप में बैठे वर वधू।
पीलीभीत। बीसलपुर सीएचसी में भी बाहर की दवा पर्ची का खेल जारी है। चिकित्सक मनमाने तरीके से मरीजों को बाहर की महंगी दवाएं लिख रहे हैं। दवाएं भी निर्धारित मेडिकल स्टोर पर ही मिलती हैं। अस्पताल की पर्ची के साथ दी जा रही पर्ची पर तीन से चार दवाएं लिखी जा रही हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर सीएचसी पर रोजाना करीब चार सौ से पांच सौ मरीज पहुंचते हैं। अधिकांश मरीजों को अस्पताल के पर्चे के साथ बाहर की दवा पर्ची दी जा रही है। खास बात यह कि यहां के मरीजों को लिखी जाने वाली दवाइयां एक निर्धारित दुकान से ही मिल रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अस्पताल में कई मरीजों काे बाहर की दवा पर्ची दी गई थी। मरीजों ने बताया कि चिकित्सक दवा लिखने के बाद उन्हें एक निर्धारित दुकान पर भेजते हैं। अन्य दुकानों पर दवा मुश्किल से ही मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील चौराहे पर स्थित दुकान भी चर्चा का विषय
नगर के तहसील चौराहे पर एक दुकान संचालित की जा रही है। चिकित्सकों की ओर से लिखी जाने वाली दवाएं इस मेडिकल स्टोर पर ही मरीजों को मिलती हैं। बताते हैं कि यह दवाएं अन्य किसी दुकान पर नहीं मिलती। इस मेडिकल स्टोर की काफी चर्चाएं हैं।

फोटो: 05
पिछले कई दिनों से दवा लेने के लिए आ रहे है। चिकित्सक हर बार बाहर की दवा लेने के लिए कहते हैं। यहां तो कुछ दवाएं ही मिलती हैं। - परवेज

फोटो: 06
यहां तो एक-दो दवाएं ही चिकित्सक देते हैं। अधिकांश दवाएं बाहर स्थित मेडिकल से लिखते हैं। जो काफी महंगी है। दवाएं यहां उपलब्ध होनी चाहिए। - लालता प्रसाद

फोटो: 07
सीएचसी पर दवाएं उपलब्ध न होने से दिक्कत होती है। बाहर से लिखी जाने वाली दवाएं एक निर्धारित दुकान पर ही मिलती हैं। जो काफी महंगी है।- पूजा

फोटो: 08
मां को दवा दिलाने आया था, लेकिन चिकित्सक ने पहले बाहर से दवा लाकर दिखाने के लिए कहा है। वह ही लेने जा रहे है। इसके बाद यहां की दवाएं दी जाएंगी। - तसलीम

--
वर्जन
चिकित्सकों को बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर सीएचसी पर ऐसा हो रहा है, तो इसे दिखवाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. आलोक शर्मा, सीएमओ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : विवाह मंडप में बैठे वर वधू।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : विवाह मंडप में बैठे वर वधू।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : विवाह मंडप में बैठे वर वधू।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : विवाह मंडप में बैठे वर वधू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed