फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Preparations for action on SP office in Pilibhit

Pilibhit News: सपा कार्यालय को खाली कराने के लिए तीन घंटे चली जद्दोजहद, छह दिन का समय देकर लौटे अफसर

Tue, 10 Jun 2025 02:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 02:27 PM IST
सार

पीलीभीत के नकटादाना चौराहे पर स्थित नगर पालिका ईओ के आवास में संचालित सपा कार्यालय मंगलवार को खाली नहीं हो सका। सपा नेताओं ने प्रशासन से छह दिन का समय मांगा, जिस पर प्रशासन ने सहमति दे दी।  

विज्ञापन
Preparations for action on SP office in Pilibhit
सपा कार्यालय के बाहर तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में सपा के जिला कार्यालय को खाली कराने को लेकर मंगलवार को शहर के नकटादाना चौराहे पर तनातनी का माहौल रहा। सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर और ईओ काफी संख्या में पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। तीन घंटे तक चली जद्दोजहद और कई चरणों में बातचीत के बाद सपा पदाधिकारियों की ओर से छह दिन का समय मांगा गया, जिस पर प्रशासन की सहमति बन गई। इसके बाद अफसर लौट गए।

विज्ञापन


शहर के नकटादाना चौराहा पर नगर पालिका के ईओ का आवास है। वर्ष 2006 में पालिका की ओर से इस आवासीय भवन को समाजवादी पार्टी को कार्यालय के लिए आवंटित किया गया था। बताया जा रहा है कि वर्ष 2020 में आवंटन का कार्यकाल समाप्त हो गया, लेकिन इसके बाद भी कार्यालय संचालित किया जाता रहा। 
विज्ञापन


एक माह पूर्व कार्यालय को खाली कराने को लेकर पालिका प्रशासन की ओर से कवायद शुरू की गई थी। तीन दिन पूर्व पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार की ओर से सपा कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा कर 10 जून को कार्यालय खाली कराने की बात कही गई थी। ईओ की ओर से एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अफसरों को पत्र लिखकर सहयोग मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बुर्का उतारने के लिए युवतियों को धमकाया... पुलिस ने हैदरी दल पर कसा शिकंजा, आरोपियों की तलाश

अफसरों से हुई नोकझोंक 
तय तिथि पर मंगलवार सुबह 10 बजे से पहले ही कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया। नगर पालिका के टीम भी पहुंच गई। स्थिति को देख कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जमा हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता, ईओ संजीव कुमार के पहुंचने के बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स कार्यालय की ओर बढ़े। इस दौरान कई पदाधिकारियों से अफसरों की नोकझोंक हुई। 

अफसरों ने कार्यालय के अंदर पहुंचकर जिलाध्यक्ष से बातचीत की। कार्यालय को खाली करने को कहा। करीब पांच चरणों में अफसरों और पदाधिकारियों की वार्तालाप चली। तीन घंटे तक गहमा-गहमी का माहौल रहा। अंत में जिलाध्यक्ष जग्गा के पहले छह माह, न मानने पर छह दिन का समय मांगने की बात पर अफसरों ने सहमति दी। इस बाबत जिलाध्यक्ष की ओर से लिखकर प्रशासन को दिया गया। जिसके बाद अफसर और पुलिस फोर्स वहां से रवाना हुई।

ईओ की स्थिति देख अफसर हुए खफा, लगाई फटकार
सपा कार्यालय को खाली कराने में नगर पालिका के ईओ संजीव कुमार कार्रवाई को लेकर शुरू से ही असमंजस की स्थिति में दिखे। निर्णय लेने में लेटलतीफी देखने को मिली। इस पर मौजूद प्रशासनिक अफसरों ने ईओ को फटकार लगाते हुए कार्य करने के तरीके समझा दिए। कहा कि कार्रवाई को लेकर सक्षम तरीके से कार्य करने पर जोर दें।

सीट से नहीं हटे सपा जिलाध्यक्ष, पांच बार अंदर गए सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ
कार्यालय खाली करने पहुंचे अफसर सपा के पदाधिकारियों को हटने के लिए कहते रहे। एनाउंसमेंट कर सरकारी कार्य में बांधा डालने की बात कहते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी। तीन घंटे के अंतराल में सपा जिलाध्यक्ष अपनी सीट से नहीं हटे। कई बार जिलाध्यक्ष को बाहर भेजने की बात कही गई, लेकिन वह सीट से नहीं हटे। ऐसे में करीब पांच बार सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ वार्तालाप करने के लिए जिलाध्यक्ष के पास अंदर गए। सहमति बनने पर जरूर कार्यालय के खाली पड़े स्थान पर आकर जिलाध्यक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ और सीओ सिटी से वार्तालाप की।

घनघनाती रही फोन की घंटियां, अफसरों से भी कराई बात
कार्रवाई को लेकर सपा कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष कार्रवाई को रोकने के लिए फोन में भी बिजी दिखे। फोन की घंटी बजती रही। कई बार सिटी मजिस्ट्रेट की भी फोन से किसी की बात कराई गई। चर्चा रही कि सपा हाईकमान से जिला के आला अफसरों के पास फोन पहुंचा, इसके बाद कार्रवाई टल सकी।

छावनी बना रहा नकटादाना चौराहा, जाम की बनी स्थिति
सपा कार्यालय पर कार्रवाई को लेकर कोतवाली, अमरिया, जहानाबाद, गजरौला की पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी और लाइन से फोर्स मौके पर पहुंची। पांच अफसर भी कार्रवाई को लेकर पहुंचे। प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी करते हुए फायर बिग्रेड समेत अन्य वाहनों को भी बुला लिया गया था। इससे नकटादाना चौराहा पर करीब तीन घंटे तक छावनी जैसा माहौल रहा। मुख्य मार्ग होने के चलते जाम की स्थिति भी बनी रही। हालांकि यातायात पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी रही।

छह दिन का मिला समय, राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर होगा अमल
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि कार्यालय को असंवैधानिक तरीके से खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है। पालिका प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने के आरोप लगाए। कहा कि सिविल और सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बाद भी कार्यालय को गलत तरीके से खाली कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को प्रशासन से छह माह का समय मांगा गया था, न मानने पर छह दिन के समय देने पर सहमति दी गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व के संज्ञान में पूरा प्रकरण है। वहां से जो भी आदेश मिलेगा उस पर ही अमल किया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका की चेयरमैन में भी कई आरोप लगाए।

सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से ईओ आवास खाली कराने को लेकर नोटिस दिया गया था। इसके तहत कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। सपा पदाधिकारियों ने छह दिन में कार्यालय खाली करने का समय मांगा है। जिस पर सहमति दे दी गई है। आगे नियमानुसार कार्रवाई पर अमल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed