{"_id":"66cb7b1d79f9965413018fe4","slug":"pregnant-woman-thrown-out-of-the-house-for-dowry-demand-five-named-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121484-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की मांग को लेकर गर्भवती को घर से निकाला, पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की मांग को लेकर गर्भवती को घर से निकाला, पांच नामजद
विज्ञापन
बरखेड़ा। दहेज की खातिर दो माह की गर्भवती महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम परेवा अनूप निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 26 जून 2024 को थाना बिलसंडा के ग्राम घुंघचइया निवासी जितेंद्र कुमार से हुई थी। दूसरी बार की विदाई के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग करने लगे और प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने लगे। जबकि पीड़िता दो माह से गर्भवती है। 20 अगस्त को सास लीलावती, ननद पिंकी देवी, चचेरे देवर अनिल, चचेरी ननद चांदनी ने मारपीट कर धमकी दी।
शोर-शराबे पर पड़ोसियों ने 112 पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। थाने ले जाते समय पति भीकमपुर चौराहे पर छोड़कर चला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद