{"_id":"6521a946826dc8464d063104","slug":"pregnant-body-found-hanging-in-laws-missing-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-5458-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव, ससुराल वाले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव, ससुराल वाले गायब
Sun, 08 Oct 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
सीमा का फाइल फोटो ।स्रोत - परिजन
पीलीभीत। एक गर्भवती विवाहिता का शव शुक्रवार को घर में ही साड़ी के फंदे से लटका मिला। उसने नौ महीने पहले ही मोहल्ले के एक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब हैं। मायके वालों ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
सुनगढ़ी क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी की रहने वाले डालचंद्र ने बताया कि उनकी पुत्री सीमा ने परिवार से बगावत कर मोहल्ले के ही रोहित से इसी वर्ष जनवरी में कोर्ट मैरिज कर ली थी। सीमा के मायके वाले फरीदाबाद में किराए के मकान में रहकर सिलाई का काम करते हैं। डालचंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही रोहित और उसके परिवार वाले दहेज में पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे।
इसकी सीमा ने उन्हें फोन पर जानकारी दी थी। पांच अक्तूबर को ससुराल वालों ने सीमा के साथ मारपीट की थी। इसकी सीमा ने पूरनपुर रोड स्थित पुलिस चौकी पर शिकायत भी की थी। वहीं से उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह छह माह के गर्भ से है। ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इसके बाद शुक्रवार को सीमा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव साड़ी के फंदे के सहारे कुंडे से लटका था। सुनगढ़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
चौकी पुलिस बनाती रही फैसले का दबाव
सीमा के मायके वालों का आरोप है कि चौकी पर शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टा सीमा को ही धमकाया। कहा, ऐसे मामलों में कुछ नहीं होता है। आपस में बैठकर दोनों पक्ष समझौता कर लो। इसके बाद शुक्रवार देर शाम उसका शव फंदे से लटका मिला। पिता का कहना है कि अगर पुलिस ने सीमा की शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की होती तो उसकी जान नहीं जाती।