{"_id":"66f31a660059054d210ed3ab","slug":"prd-jawan-dies-after-being-hit-by-a-bike-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122995-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइक की चपेट में आकर पीआरडी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइक की चपेट में आकर पीआरडी जवान की मौत
विज्ञापन
पूरनपुर। पुत्र के साथ बाइक से घर जा रहे माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव भैरोकलां निवासी पीआरडी जवान रामऔतार की बाइक से गिरने के बाद पीछे से आई बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई।
घटना मंगलवार को असम हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सकरिया के समीप हुई। रामऔतार की कोतवाली में ड्यूटी थी। मंगलवार को उसे हरदोई ब्रांच नहर पर ड्यूटी के लिए लगाया गया। अचानक उसकी हालत खराब होने पर कोतवाली पहुंचे रामऔतार ने इसकी जानकारी कोतवाल को देकर छुट्टी मांग ली।
रामऔतार ने पुत्र विकास को मोबाइल पर सूचना देकर कोतवाली बुला लिया। पुत्र के साथ बाइक से घर जा रहे रामऔतार की रास्ते मेंं अचानक हालत खराब हो गई। बाइक से गिरने के बाद उसे पीछे से जा रहे दूसरे बाइक सवार ने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल गजरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत है। वहीं की पुलिस ने रामऔतार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।