फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pradhan is doing arbitrariness, the villagers sent a letter to the DM

Pilibhit News: प्रधान कर रहा मनमानी, ग्रामीणों ने डीएम को भेजी चिट्ठी

Fri, 23 Jun 2023 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pradhan is doing arbitrariness, the villagers sent a letter to the DM
पीलीभीत। प्रधान की मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की है। ग्रामीणों ने आवास आवंटन में वसूली और बजट होने के बाद भी गांव में विकास कार्य न कराने सहित तमाम आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराने की मांग की है। डीएम ने सीडीओ को जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम को दिए पत्र में ग्राम पंचायत पिपरा मुजप्ता ब्लॉक पूरनपुर के ग्रामीणों ने कहा है कि प्रधान की मनमानी के चलते ढाई वर्षों से पंचायत सहायक, केयरटेकर और ग्राम पंचायत सदस्यों को सरकार से निर्धारित बैठक भत्ता नहीं दिया गया है। पंचायत सचिवालय के कंप्यूटर सिस्टम को अपडेट कराने के लिए बजट निकाल लिया गया, लेकिन काम नहीं कराया गया। सचिवालय अब तक संचालित नहीं हो पाया है। सरकार की नीतियों का भी ठीक से पालन नहीं हो रहा है। ग्रामीणों को प्रमाणपत्र बनवाने में दिक्कत हो रही है। विकास कार्य ठप हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की अब तक सिर्फ एक बैठक हुई है। इसके बाद आज तक कोई खुली बैठक नहीं की गई है। बैठक कराने के लिए कहने पर प्रधान अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर वसूली करने का भी आरोप लगाया है। पत्र पर रामनिवास, प्रमोद कुमार, मनो देवी, आत्माराम आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed