{"_id":"64ea496ca1707672ec05dfc4","slug":"power-supply-stalled-for-an-hour-due-to-wire-break-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3276-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तार टूटने से घंटे भर ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तार टूटने से घंटे भर ठप रही बिजली आपूर्ति
Sun, 27 Aug 2023 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर रेलवे स्टेशन चौराहा के समीप टूटकर गिरा बिजली का तार । संवाद
पूरनपुर। स्टेशन चौराहा के समीप बिजली का तार टूटकर गिरने से आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। बड़ा हादसा होते बाल-बाल बच गया। तार टूटने से फीडर नंबर तीन की बिजली आपूर्ति करीब एक घंटा ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई।
घटना शुक्रवार शाम करीब आठ बजे की है। स्टेशन चौराहा के समीप चारों ओर फलों के ठेले, खोमचे लगते है। प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी के प्रतिष्ठान के सामने अचानक टूटकर गिरे तार से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही उस समय फलों के ठेले, खोमचे वहां पर नहीं थी। व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने तार टूटने की सूचना विभागीय अफसरों को देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई।
करीब एक घंटा बाद तार सही होने पर फीडर नंबर तीन की बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने तार टूूटने समेत अन्य फाल्ट से अक्सर बिजली आपूर्ति ठप होने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि कुछ अफसरों के नाकारापन से नगर की बिजली आपूर्ति लडख़ड़ाई रहती है।