फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   power supply disrupts in Pilibhit due to rain

Pilibhit News: बारिश से शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल, बरखेड़ा में 11 घंटे बाद आपूर्ति हुई बहाल

Sun, 05 Apr 2026 12:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 05 Apr 2026 12:45 PM IST
सार

पीलीभीत में शनिवार रात मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। बारिश और तेज हवा के कारण शहर से लेकर देहात तक बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
power supply disrupts in Pilibhit due to rain
ट्रांसफॉर्मर ठीक करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में शनिवार रात बिगड़े मौसम के मिजाज से शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा गई। शहर के कई मोहल्लों में रात से आपूर्ति बाधित है। बरखेड़ा कस्बे और आसपास गांवों की बिजली आपूर्ति 11 घंटे बाद बहाल हुई है। उधर बारिश और बरखेड़ा की करोड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन


रात करीब नौ बजे मौसम ने करवट ली थी। तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे जिले की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। बरखेड़ा कस्बा और आसपास 20 से अधिक गांवों की बिजली रात 8: 30 बजे गुल हो गई। आपूर्ति रविवार सुबह बहाल हुई है। 
विज्ञापन


शहर में रामलीला फिडर की बिजली आपूर्ति रात से बाधित रहा। कई मोहल्लों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बेनहर स्कूल की ओर सुबह करीब चार घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न आने से जलापूर्ति भी प्रभावित रही। मोहल्ला फीलखाना, शेखचंद और कई अन्य मोहल्लों में भी बिजली गुल रही। उधर बारिश और तेज हवा से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed