फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power supply disrupted in Puranpur, more than 18 thousand families affected

Pilibhit News: पूरनपुर में बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, 18 हजार से अधिक परिवार प्रभावित

Wed, 03 Jul 2024 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in Puranpur, more than 18 thousand families affected
बीसलपुर ब्लॉक परिसर में भरा बारिश का पानी।संवाद
पूरनपुर। तेज हवा के साथ हुई बारिश में असम हाईवे पर बिजली हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से सोमवार रात डेढ़ बजे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिसे मंगलवार सुबह आठ बजे ठीक किया जा सका। इससे नगर के 18 हजार से अधिक परिवारों को बिजली नहीं मिली। सुबह पानी के लिए भी उन्हें परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


नगर सहित क्षेत्र में सोमवार शाम को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। इस दौरान तेज हवा के साथ हुई बारिश में सोमवार रात करीब डेढ़ बजे असम हाईवे के 132 सब स्टेशन से नगर को आ रही बिजली की हाईटेंशन लाइन पर गांव चांटफिरोजपुर के समीप एक पेड़ की डाल टूटकर गिरने से पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बारिश के चलते पेट्रोलिंग न होने से पूरे नगर की आपूर्ति सुबह तक ठप रही। ऐसे में सुबह पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर बिजली और पानी की आपूर्ति मिलने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इस दौरान देहात क्षेत्र में भी जगह-जगह फाल्ट से बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई रही। जेई कुलदीप सिंह ने बताया कि हाईटेंशन बिजली लाइन में फाल्ट से नगर की बिजली आपूर्ति ठप हुई थी, जिसे दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मंगलवार को भी रोस्टरिंग से ढाई घंटा ठप रही बिजली

करीब दो महीनों से 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल चल रहा था। सोमवार से नगर में ढाई घंटे और देहात में भी रोस्टरिंग शुरू हो गई। मंगलवार को नगर में सुबह सवा नौ बजे से एक घंटा और दिन में तीन बजे से डेढ़ घंटा की रोस्टरिंग की गई। जेई कुलदीप सिंह ने बताया कि यह कटौती सोमवार से शुरू की गई है।

-
बीसलपुर में बारिश से जलभराव
बीसलपुर। सोमवार की रात और मंगलवार को सुबह हुई जोरदार बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया। धान की रोपाई तेज हो गई तो नगर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इस कारण मोहल्ला दुबे में होली मैदान के पास, डायट परिसर, डाकखाना रोड, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद, मोहल्ला बाजार कटरा, मोहल्ला बख्तावरलाल, बारह पत्थर रोड, नई सब्जी मंडी, ग्यासपुर, बाट माप कार्यालय परिसर में पानी भरा रहा। बारिश थमने के काफी देर बाद जलभराव से निजात मिली। इधर बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई। संवाद

बीसलपुर। सोमवार की रात और मंगलवार को सुबह हुई जोरदार बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया। धान की रोपाई तेज हो गई तो नगर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इस कारण मोहल्ला दुबे में होली मैदान के पास, डायट परिसर, डाकखाना रोड, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद, मोहल्ला बाजार कटरा, मोहल्ला बख्तावरलाल, बारह पत्थर रोड, नई सब्जी मंडी, ग्यासपुर, बाट माप कार्यालय परिसर में पानी भरा रहा। बारिश थमने के काफी देर बाद जलभराव से निजात मिली। इधर बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed