फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power Corporation officials demonstrated if report is not filed

Pilibhit News: रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पावर कारपोरेशन के अफसरों का प्रदर्शन

Tue, 07 May 2024 09:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Power Corporation officials demonstrated if report is not filed
पूरनपुर में अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते पावर कारपोरेशन के अफसर।संवाद
-बिजली चोरी पकड़ने गए जेई से मारपीट और महिला से छेड़खानी के आरोप का मामला
विज्ञापन

-महिला नेता की ओर से पुलिस ने दर्ज की 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। बिजली चोरी पकड़ने गए जेई से मारपीट और महिला नेता से छेड़खानी के आरोप के मामले में पुलिस ने महिला नेता की ओर से जेेई समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इधर जेई की ओर से रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में पावर कारपोरेशन के अफसरों ने पूरनपुर में अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रिपोर्ट दर्ज न होने पर कार्य बहिष्कार करने के साथ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
बता दें कि उप खंड अधिकारी शशांक कांडपाल के नेतृत्व में जेई और अन्य पाॅवर कारपोरेशन कर्मी सोमवार को नगर की एक कॉलोनी में महिला नेता के घर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इसके बाद बंद घर में जेई और महिला नेता में मारपीट हुई।
विज्ञापन

बाद में दरवाजा खुलते ही जेई घर से भागते हुए बाहर निकले थे। उनके पीछे महिला नेता अपना सिर पकडक़र जेई के पीछे भागीं थी। जेई का दावा था कि घर में उन्होंने बिजली चोरी पकड़कर उसका वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद महिला नेता ने जेई और पावर कॉरपोरेशन कर्मियों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने के अलावा पड़ोसी और उसकी मां पर सिर पर लोहे ही रॉड और गर्दन पर चाकू मारकर घायल करने तो जेई ने घर में बंंधक बनाकर पिटाई करने की तहरीर दी।
पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया था। आरोप है कि सीएचसी में मेडिकल कराने पहुंचने और पुलिस के साथ कोतवाली लौटने पर भी जेई को हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने पीटा। पुलिस ने इस मामले में महिला नेता की ओर से जेई जयपाल, पावर कारपोरेशन कर्मी दानिश खां, शशांक वर्मा और उसकी मां कांती वर्मा के अलावा छह अन्य लोगों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी और पिटाई कर घायल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
जेई की ओर से दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके विरोध में ही अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर जिले भर के अधिशासी अभियंताओं, उप खंड अधिकारियों और जेई ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र रिपोर्ट दर्ज न होने पर कार्य बहिष्कार कर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

प्रदर्शन करने वालों में अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता, पंकज भारती, उप खंड अधिकारी शशांक कांडपाल, नीरज गोवादी, मोहित गुप्ता, जेई उमेश कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र, हरीशंकर, आरएन पांडेय, सुशील, उदित, वीरेंद्र मौर्य, जहांगीर आदि शामिल रहे। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि जेई की तहरीर पर जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed