फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Posted by deleting temporary co- ordinator and a half years

ढाई साल से तैनात अस्थाई सह समन्वयक हटाए

Fri, 20 Mar 2015 11:32 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Fri, 20 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
तत्कालीन बीएसए के चार अस्थाई सह समन्वयकों को हटाने के आदेश पर छह माह बाद
विज्ञापन
अमल हो सका। प्रभारी बीएसए ने चारों सह समन्वयकों को कार्यमुक्त कर तैनाती वाले स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए। जिस पर सह समन्वयकों ने स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कर लिया।
ब्लाक संसाधन केंद्र में स्थाई सह समन्वयकों की तैनाती न होने पर बीएसए ने अक्तूबर 2013 में चार शिक्ष्कों को अस्थाई रूप से ब्लॉक संसाधन केंद्र में सह समन्वयक पर पद संबद्ध किया था। अक्तूबर 2014 मेें तत्कालीन बीएसए हरिकेश यादव ने चारों सह समन्वयकों को सूचनाओं को समय से न देने, अनियमितताएं बरतने और खंड शिक्षा अधिकारी के साथ मिलकर अवैध वसूली में लिप्त रहने के आरोप पर अस्थाई तैनाती को निरस्त कर दी थी। हटाए गए सह समन्वयकों को पदों से कार्यमुक्त कर मूल तैनाती के स्कूल में शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए थे। हालांकि डायट प्राचार्य ने सह समन्वयकों को गलत तरीके से हटाना जाना माना था। कार्यवाहक बीएसए उमेश गौतम ने बताया कि पूरनपुर में अस्थाई रूप से तैनात सह समन्वयक वासुदेव, रईस, प्रेमशंकर, भूपेंद्र को कार्यमुक्त कर तैनाती वाले स्कूलों में कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस पर उक्त शिक्षक स्कूलों  में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पहले तैनात रहे बीएसए हरिकेश यादव ने अस्थाई सह समन्वयकों को हटाने के आदेश किए थे। मामला संज्ञान मेें आने पर चारों सह समन्वयकों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed