{"_id":"6952c5f51443bb5e3902303a","slug":"positive-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-150792-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 2.49 करोड़ से शहर की सड़कों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 2.49 करोड़ से शहर की सड़कों का निर्माण शुरू
Mon, 29 Dec 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
शहर के लाल रोड स्थित चौराहे की गली का निर्माण कार्य करते कर्मचारी। संवाद
पीलीभीत। पिछले दो माह से टेंडर विवाद में अटकी शहर के वार्ड व मोहल्लों की खराब सड़कों और नालियों का निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है।
सड़कों के निर्माण के लिए दो माह पहले ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी लेकिन शहर के आधे सभासदों के वार्डों में कार्य नहीं होने के विवाद के चलते ईओ की ओर से ठेकेदारों के कार्यआदेश रोक लिए थे। हालांकि अन्य कार्यों को शामिल करते हुए शहर की गलियों-सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया है। इससे जल्द ही शहरवासियों को नई सड़कों की सौगात मिलेगी।
शहर में नगर पालिका ने दो माह पहले लगभग 2.49 करोड़ की लागत से 14 वार्डों में गलियों-सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य की योजना बनाकर उसके टेंडर निकाले। इधर शहर के बचे 13 सभासद नगर पालिका की कार्यशैली को लेकर विरोध में आ गए और डीएम से लिखित शिकायत कर पक्षपात का आरोप लगाया। सभासदों का विरोध देखते हुए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर पालिका के ईओ संजीव कुमार द्वारा ठेकेदारों के कार्य आदेश रोक लिए। इस पर नगर पालिका चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल और ईओ संजीव कुमार के बीच आपसी खींचतान की चर्चा रही।
हालांकि अब कुछ अन्य वार्डों के कार्य भी टेंडर प्रक्रिया में शामिल करने के बाद पुराने कार्यों के कार्य आदेश ठेकेदारों को दिए गए। शहर में कार्य आदेश मिलने के बाद ठेकेदारों ने भी गलियों, सड़कों आदि का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इससे जल्द शहर की खराब गलियां, सड़कें बनने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे वार्ड और मोहल्लों सहित आम नागरिकों को भी सहूलियत होगी।