{"_id":"68d04031fe199b1d690bc994","slug":"positive-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-144392-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ
Sun, 21 Sep 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
सट्टा प्रदर्शनी में जानकारी लेते राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। गन्ना राज्य मंत्री संजय गंगवार ने सहकारी गन्ना विकास समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों को गन्ना पर्ची के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। मोबाइल फोन के जरिए ही उन्हें पर्ची उपलब्ध कराई जा रही है।
कहा कि किसानों की सुविधा के लिए गन्ना कलेंडर सहित सभी सूचनाएं अब ऑनलाइन हो गई है। गन्ना किसान गन्ना विकास विभाग में संचालित जिला योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं महिला स्वयं सहायता समूह से लाभान्वित हो रहे हैं। जिले का किसान पीलीभीत, बरखेड़ा, बीसलपुर, पूरनपुर के अलावा शाहजहांपुर की निगोही, मकसूदापुर, बरेली की फरीदपुर और लखीमपुर जिले की गुलरिया, संपूर्णानगर चीनी मिलों को भी गन्ना देते है।
मंत्री ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण जल्द किया जाए। आगामी पेराई सत्र में समय से चीनी मिलें संचालित होंगी। सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि सट्टा प्रदर्शन मेले का लाभ लें। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामभद्र द्विवेदी, ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह मौजूद रहे। संवाद