{"_id":"69653dd1ac6c86edb4010257","slug":"positive-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-151731-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दबी मिलीं टाइलें, प्लाईबोर्ड के दरवाजों की गुणवत्ता खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दबी मिलीं टाइलें, प्लाईबोर्ड के दरवाजों की गुणवत्ता खराब
Tue, 13 Jan 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के कंजा हर्रैया के निर्माणाधीन उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व छात्रावास के निरीक्षण में मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी को छात्रावास में जगह-जगह टाइलें दबी मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए दोबारा टाइलें लगवाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। प्लाईबोर्ड से बने दरवाजों की गुणवत्ता भी खराब मिली। उन्होंने मजबूत दरवाजे लगवाने को कहा। विद्यालय में शौचालय, रसोई, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समय से काम पूरा करने की हिदायत दी।
उन्होंने नवनिर्मित उप संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता से इस निर्माण परियोजना की लागत, क्षेत्रफल एवं निर्माण की अवधि आदि की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी के साथ कार्यालय भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर जाकर निर्मित कक्षों, बैठक हॉल व कार्यालय संचालन के लिए बनाए काउंटरों का भी निरीक्षण किया।
बीत गई अवधि, भवन की बाउंड्री समेत कई काम अधूरे
एआरटीओ कार्यालय के निरीक्षण में पता चला कि निर्माण अवधि बीत चुकी है। कार्यालय भवन की बाउंड्री वॉल, मिट्टी भराव, इंटरलॉकिंग एवं मुख्य गेट का निर्माण कार्य अधूरा है। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताई। बैठक से पूर्व उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।