फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Positive news in district.

Pilibhit News: 3.86 करोड़ से होगा पूरनपुर में दो संपर्क मार्गों का निर्माण

Fri, 21 Nov 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 21 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
पीलीभीत। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के निर्माण को उत्तर प्रदेश सरकार से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और विधायक बाबूराम पासवान की परैवी के बाद इस परियोजना का स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग ने पूरनपुर क्षेत्र में गुरुद्वारा नंबर एक से गुरुद्वारा नंबर दो तक और गुरुद्वारा सिखसभा मुझा कला तक जाने वाले मार्गों के निर्माण को हरी झंडी दी है। लगभग पांच किलोमीटर लंबे इन मार्गों पर 3.86 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन सड़कों के बन जाने से आसपास के गांवों के लोगों और गुरुद्वारों में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर सिख समाज में खुशी की लहर है। जनप्रतिनिधियों, संगठनों और क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का आभार जताते हुए इसे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed