{"_id":"66ab76c037fc60d538035166","slug":"population-stabilization-campaign-concludes-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120338-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जनसंख्या स्थिरता अभियान का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जनसंख्या स्थिरता अभियान का समापन
विज्ञापन
बीसलपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा जनसंख्या स्थिरता अभियान 31 जुलाई की शाम को समाप्त हो गया।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने तीन सप्ताह पूर्व नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जनसंख्या स्थिरता अभियान शुरू किया था। इस अभियान में 50 टीमें लगाई गईं थीं। टीमों में शामिल कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को अधिक जनसंख्या के दुष्परिणाम और कम जनसंख्या के अच्छे परिणाम के बारे में जानकारी दी।
कर्मचारियों ने लोगों को अभियान से संबंधित साहित्य भी बांटा। अभियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अभियान प्रभारी सरफराज अहमद के निर्देशन में चला। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि अभियान की प्रगति रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजी गई है। संवाद