फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   poor family's marriage

कैसे होंगे गरीबों की बेटियों के हाथ पीले... अनलॉक में भी लॉक चल रहा है शादी अनुदान

Wed, 17 Jun 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
poor family's marriage
पीलीभीत। बेटी के हाथ पीले करने के लिए परिवार वाले शादी अनुदान की आस लगाए बैठे हैं, मगर इस बार उनकी उम्मीदों पर कोविड-19 ने पानी फेर दिया है। सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए शादी अनुदान के लिए बजट ही जारी नहीं किया है। चूंकि अभी सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक है, इसलिए इस योजना के लिए भी धन नहीं दिया गया। ऐसे में ये गरीब परिवार जल्द से जल्द कोरोना महामारी खत्म होने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीबों के लिए वरदान बनी हुई थी। जनपद में पिछले तीन साल में एक हजार से अधिक निर्धन परिवारों की बेटियों की शादियां सामूहिक विवाह योजना के तहत कराई जा चुकी है। लॉकडाउन से पहले ही गरीबों ने बेटी का घर बसाने के लिए तमाम सपना संजोने के साथ कुछेक तैयारियां भी की थीं, मगर कोविड-19 के संक्रमण के चलते सामूहिक शादियां संपन्न होना मुश्किल है। वहीं सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में अब सामूहिक शादी योजना का बजट भी जारी नहीं किया। पहले से ही आर्थिक तंगी के बीच जिंदगी गुजार रहे गरीबों के सामने बेटी की शादी करना बड़ा चुनौती बन गया है। इधर इन गरीब परिवारों ने अब ‘व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना’ में आवेदन करना शुरू दिया है। इस योजना के तहत एक शादी पर 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो शादी के बाद ही दी जाती है।
विज्ञापन

51 हजार की आर्थिक मदद देती है सरकार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार एक कन्या की शादी के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। 35 हजार रुपये लड़की के खाते में जमा कराए जाते हैं। दस हजार रुपये से शादी के सामान की खरीदारी को मिलते हैं और शेष छह हजार रुपये प्रति जोड़ा शादी के आयोजन पर खर्च के लिए दिया जाता है। जबकि पूर्व सरकार एक शादी के लिए पहले 35 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से सामूहिक विवाह संबंधी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। कोविड-19 के संक्रमण के चलते सामूहिक शादियां आगे भी होने की संभावना अभी कम ही है। -केपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed