{"_id":"1f39a10ecf8da59224376788ad253b1b","slug":"pontoon-bridge-today-traffic-will-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांटून पुल से आज शुरू होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांटून पुल से आज शुरू होगा आवागमन
Purnpur
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नदी के धनाराघाट पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा पांटून पुल बुधवार देर सायं लगभग बन कर तैयार हो गया है। इस पर गुरुवार से आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के ट्रांस शारदा क्षेत्र में आवागमन को शारदा नदी पर अक्तूबर माह में बनने वाला पांटून पुल से अब तक आवागमन शुरू नहीं हो सका है। इससे तीस की जगह 130 किलोमीटर की दूरी लोगों को तय कर ब्लाक व तहसील मुख्यालय पूरनपुर आना पड़ रहा है। पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव में ट्रांस शारदा को जाने वाली पोलिंग पार्टियों को भी 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी थी। नौ दिसंबर को होने वाले चुनाव में फिर पोलिंग पार्टियों को जाना है। इससे पूर्व डीएम ने पुल निर्माण को गंभीरता से लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
काम तेजी से शुरू तो हुआ, लेकिन 28 नवंबर को शारदा नदी में अचानक बढ़े जलस्तर पर पुल की एप्रोच नदी में समा गई। बाद में मजदूर बढ़ाकर तेजी से कार्य शुरू किया गया, जिससे बुधवार को कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया। जेई आरएन सिंह ने बताया कि पुल से गुरुवार को आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। पुल से आवागमन बुधवार से शुरू करना था, लेकिन शारदा नदी के समीप शुरू हुई एक धार को नदी में मोड़ने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन