फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pond construction will act on negligence

तालाब निर्माण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Mon, 08 Jun 2015 10:39 PM IST
अमरिया/पीलीभीत।
अमरिया/पीलीभीत। Updated Mon, 08 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pond construction will act on negligence
जिला प्रशासन ने सूखे से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को
विज्ञापन
डीएम ने अमरिया क्षेत्र में बने रहे तालाबों का निरीक्षण किया। तालाब निर्माण में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कहा कि 15 जून तक तालाब बनाकर उनमें पानी भरने का काम पूरा हो जाना चाहिए।

सोमवार को डीएम ओएन सिंह अधिकारियों के साथ अमरिया ब्लाक के गांव भूड़ा कैमोर और दियोरनिया पहुुंचे। दोनों जगह मनरेगा से चल रहे तालाब निर्माण का कार्य देखा। भूड़ा कैमोर में तालाब का आकार ठीक न होने पर पुन: पैमाइश कराने और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने दोनों गांव में काम कर रहे मनरेगा मजदूरों से विशेष कर महिला मजदूरों से बातचीत कर जॉब कार्ड एवं बैंक खाता खुले होने की जानकारी ली।

 मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक व प्रधान से भी उन्होंने मस्टररोल में गड़बड़ी न करने की हिदायत दी। साथ ही फर्जी उपस्थिति की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीसी मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, बीडीओ बाबूराम सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed