Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Political vigil over every single vote: BJP, SP, and Congress to keep a close watch at every polling booth regarding the electoral rolls.

Pilibhit News: एक-एक वोट पर सियासी पहरा, मतदाता सूची को लेकर बूथ-बूथ चौकसी करेगी भाजपा, सपा और कांग्रेस

Sun, 15 Nov 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 15 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Political vigil over every single vote: BJP, SP, and Congress to keep a close watch at every polling booth regarding the electoral rolls.
धर्मेश गंगवार, जिलाध्यक्ष सपा - फोटो : ककरऊ क्षेत्र में मरम्मत के बाद दुरूस्त कराई, पीएनजी पाइप लाइन विभाग
पीलीभीत। मतदाता सूची में हुई छोटी सी चूक भी बड़े चुनावी समीकरण बदल देती है। किसी का नाम सूची से गायब हो जाए या किसी मतदाता का विवरण गलत दर्ज हो जाए तो इसका सीधा असर मतदान पर पड़ सकता है। यही वजह है कि 17 नवंबर से शुरू हो रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर इस बार राजनीतिक दल पहले से ही सतर्क नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद जिले में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा के साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भी इस अभियान को गंभीरता से लेने की तैयारी शुरू कर दी है। अबकी बार मुकाबला केवल चुनाव के दिन मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने का नहीं होगा, बल्कि मतदान से पहले मतदाता सूची में दर्ज हर नाम की निगरानी का भी रहेगा। जिला प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान के तहत जिले की चार विधानसभा सदर, बरखेड़ा, पूरनपुर व बीसलपुर क्षेत्रों की मतदाता सूची को अपडेट किया जाना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। 17 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया 16 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र नामों को हटाने और पहले से दर्ज प्रविष्टियों में संशोधन कराने का अवसर मिलेगा। राजनीतिक दलों की नजर इसी पूरी प्रक्रिया पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 नवंबर से मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। इसके अंतर्गत मतदाता बनने की पात्रता रखने वाले ऐसे युवा और जनपदवासी, जिनके नाम अभी सूची में शामिल नहीं हैं, फॉर्म-6 भरकर नाम दर्ज करा सकेंगे। मतदाता सूची में नाम और पते की त्रुटियों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 और मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान चार विशेष तिथियां भी निर्धारित की गई हैं। इन दिनों बीएलओ संबंधित बूथों पर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही घर-घर संपर्क कर पात्र लोगों से आवेदन और संबंधित प्रपत्र संकलित करेंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप की सुविधा उपलब्ध है।
-------------------
बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की तैयारी
जिले में 958 मतदान केंद्र और 1662 मतदेय स्थल हैं। इतने बड़े क्षेत्र में मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर नजर रखना किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं होगा। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता महत्वपूर्ण होगी। भाजपा अपने बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्रों और पन्ना प्रमुखों के माध्यम से मतदाता सूची पर नजर रखने की रणनीति बना रही है। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय करने की तैयारी में है। सपा की कोशिश रहेगी कि उसके प्रभाव वाले क्षेत्रों में मतदाताओं के नामों का विशेष रूप से सत्यापन किया जाए। कांग्रेस भी इस अभियान में अपने संगठन के जरिए निगरानी रखने की तैयारी में है। पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाता सूची का परीक्षण कराने और लोगों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने पर जोर दिया जा सकता है।
----------------------
पुरानी गड़बड़ियों से सबक, नाम कटने पर भी रहेगी नजर
पिछले पुनरीक्षण अभियानों के दौरान मतदाता सूची में नाम छूटने, एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग स्थानों पर दर्ज होने, गलत पते और अन्य प्रविष्टियों से जुड़ी शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में इस बार राजनीतिक दल केवल नए नाम जुड़वाने तक अपनी सक्रियता सीमित नहीं रखना चाहते। उनकी नजर उन मतदाताओं पर भी रहेगी, जिनके नाम पहले से सूची में दर्ज हैं। खासतौर पर ऐसे लोगों के नामों का सत्यापन महत्वपूर्ण होगा, जो लंबे समय से एक ही क्षेत्र में रह रहे हैं, लेकिन सूची में उनका पता बदल गया है या अन्य विवरणों में त्रुटि है।
-----------------------
पंचायत मतदाता सूची से होगा मिलान, आंकड़ों पर भी नजर
इस बार विधानसभा मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का मिलान भी अहम माना जा रहा है। जिले की पंचायत मतदाता सूची में 13 लाख 52 हजार 752 मतदाता दर्ज हैं, जबकि विधानसभा की मतदाता सूची में 13 लाख 62 हजार 932 मतदाता बताए गए हैं। दोनों सूचियों में करीब 10 हजार मतदाताओं का अंतर है। ऐसे में दोनों सूचियों के आंकड़ों और प्रविष्टियों का मिलान महत्वपूर्ण रहेगा। इसके वहीं निकाय चुनाव की मतदाता सूची में भी जिले के 2 लाख 52 हजार 652 मतदाता दर्ज हैं।
-----------------------------
इस समय 11,264 युवा मतदाता, और युवाओं के जुड़ने की उम्मीद
पुनरीक्षण अभियान में युवाओं की भागीदारी भी महत्वपूर्ण होगी। जिले में मौजूदा समय 11,264 युवा मतदाता बताए गए हैं। इसके अलावा ऐसे सभी पात्र युवाओं के आवेदन लिए जाएंगे, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे होंगे। इन युवाओं को फार्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का अवसर मिलेगा।
---------------------
महिलाओं और वरिष्ठ मतदाताओं के नामों का भी होगा सत्यापन
जिले की विधानसभा मतदाता सूची में पुरुष और महिला मतदाताओं की बड़ी संख्या दर्ज है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 7 लाख 44 हजार 30 पुरुष और 6 लाख 18 हजार 882 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के 7,530 वरिष्ठ मतदाता और 22,592 दिव्यांग मतदाता दर्ज हैं।
------------------

------------------------
युवाओं में मतदाता बनने का उत्साह
फोटो-28
पहली बार मतदान करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। अभी तक परिवार के लोगों को वोट डालते देखा है, लेकिन इस बार खुद अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। फार्म भरने के बाद वोट बन गया। - सार्थक सक्सेना
----------
फोटो-27
पहली बार मतदाता बनने जा रहा हूं, वोट बन गया है। बेहतर जनप्रतिनिधि का चयन कर किसी के बहकावे में आए बिना अपने विवेक से मतदान करूंगा। मुझे बहुत उत्साह है। - यश मिश्रा

-----------------
भाजपा, सपा व कांग्रेस जिलाध्यक्षों का बयान-
फोटो-26
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के लिए पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर बैठक भी की गई है। अलग- अलग कार्यकर्ताओं की बूथ व सेक्टर स्तर पर जिम्मेदारी भी तय की गई है।

गोकुल प्रसाद मौर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा
--------------
फोटो-24
अभियान के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। विधानसभा, बूथ और सेक्टर स्तर संगठन के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि व आवेदक सक्रिय रहेंगे। जोन प्रभारियों को सेक्टर और बूथ की जिम्मेदारी की गई है। गलतियों में सुधार कराया जाएगा। नए वोट जुड़वाने के प्रयास किए जाएंगे।
- धर्मेश गंगवार, जिलाध्यक्ष सपा
-----
फोटो-25
पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस पर नजर रखेगा। पूर्व की गड़बड़ी पर नजर रखने के साथ नए वोटर को जुड़वाने पर जोर दिया जाएगा। विधानसभा, बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन की नजर रहेगी। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान का निष्पक्ष अधिकारी जरूरी है। - हरप्रीत सिंह, चब्बा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
-----------------

धर्मेश गंगवार, जिलाध्यक्ष सपा

धर्मेश गंगवार, जिलाध्यक्ष सपा- फोटो : ककरऊ क्षेत्र में मरम्मत के बाद दुरूस्त कराई, पीएनजी पाइप लाइन विभाग

धर्मेश गंगवार, जिलाध्यक्ष सपा

धर्मेश गंगवार, जिलाध्यक्ष सपा- फोटो : ककरऊ क्षेत्र में मरम्मत के बाद दुरूस्त कराई, पीएनजी पाइप लाइन विभाग

धर्मेश गंगवार, जिलाध्यक्ष सपा

धर्मेश गंगवार, जिलाध्यक्ष सपा- फोटो : ककरऊ क्षेत्र में मरम्मत के बाद दुरूस्त कराई, पीएनजी पाइप लाइन विभाग

धर्मेश गंगवार, जिलाध्यक्ष सपा

धर्मेश गंगवार, जिलाध्यक्ष सपा- फोटो : ककरऊ क्षेत्र में मरम्मत के बाद दुरूस्त कराई, पीएनजी पाइप लाइन विभाग

धर्मेश गंगवार, जिलाध्यक्ष सपा

धर्मेश गंगवार, जिलाध्यक्ष सपा- फोटो : ककरऊ क्षेत्र में मरम्मत के बाद दुरूस्त कराई, पीएनजी पाइप लाइन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed