फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

प्रधानमंत्री ने दिलाई पसमांदा समाज को पहचान : जावेद

Sun, 29 Jan 2023 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
political
रविवार को गांधी प्रेक्षागृह में पसमांदा मुस्लिम मंच के कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्? - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पसमांदा मुस्लिम समाज को वर्ष 2014 से पहले कोई नहीं जानता था। सिर्फ एक वोटर के रूप में समाज का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री पद पर आने के बाद नरेंद्र मोदी ने पसमांदा मुसलमानों को उनकी पहचान दिलानी शुरू की। आज देश के हर कोने में पसमांदा समाज की गूंज सुनाई दे रही हैं।
विज्ञापन

यह बात शहर के गांधी प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने की। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री ने भाजपा नेताओं को नसीहत दी कि बिना वोटों के लालच के पसमांदा समाज के बीच जाएं। समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराएं। इसलिए समाज की मजबूती के लिए भाजपा का साथ देना जरूरी है।
विज्ञापन

पसमांदा समाज के लोगों को मुस्लिम बूथ पर भाजपा का मतदान प्रतिशत बढ़ाना होगा। जावेद मलिक ने कहा कि पसमांदा समाज की तरक्की के लिए राजनीतिक हिस्सेदारी जरूरी है। समाज के लोगों को छोटे से बड़े चुनाव में भागीदारी करने का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में उन्होंने कहा कि नफरत नहीं साथ मिलकर चलने से ही तरक्की होगी। इस दौरान पसमांदा मुस्लिम मंच की जिलाध्यक्ष शहाना मलिक, महामंत्री परवीन, जिला उपाध्यक्ष फैजान मलिक, यूसुफ, सलीम आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

000
तय कार्यक्रम में देरी देख भड़कीं महिलाओं को समझाते रहे पदाधिकारी
पसमांदा मुस्लिम महिला सम्मेलन को लेकर जनपद के विभिन्न इलाकों से महिलाओं को बुलाया गया था। इसके लिए बस की व्यवस्था भी की गई थी। दो बजे का कार्यक्रम तय किया गया था। करीब एक बजे ही महिलाओं को सम्मेलन स्थल पर बुला लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने पर देरी होने पर महिलाएं इंतजार कर भड़क गईं और सम्मेलन छोड़कर जाने लगी। इस दौरान सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी उन्हें समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed