फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

सरकार से 1.60 करोड़ रोजगार घोषित, पर नहीं मिल रही नौकरियां : वरुण

Thu, 12 May 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
political
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद वरुण गांधी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
अमरिया/ पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने आज यहां कहा कि चुप मत बैठिए, अधिकारों का इस्तेमाल करिए, सवाल उठाइए और जिम्मेदारों से हिसाब मांगिए। जय हो के नारे को अब जय हिंद में बदल दीजिए। दिखा दीजिए कि हमारी रगों में हमारे वीरों का खून है। उन्होंने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। कहा, देश में सरकार की तरफ से एक करोड़ 60 लाख रोजगार घोषित है लेकिन नौकरियां नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आखिर क्यों? इन नौकरियों के लिए दिया जाने वाला धन कहीं और तो नहीं खर्च कर दिया गया है? आए दिन पेपर लीक होने की खबरें मिलती हैं और करोड़ों लोगो का भविष्य बर्बाद हो जाता है, हम यह सब कब तक देखते रहेंगे?
विज्ञापन

सांसद बुधवार को दो दिवसीय संसदीय क्षेत्र के दौरे पर बहेड़ी होते हुए यहां पहुंचे। रिछा-जहानाबाद तिराहे पर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद उनका काफिला अमरिया के ग्रीनलैंड पैलेस पहुंचा। यहां पर जनसभा में सांसद ने कहा कि खुशी है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख सब साथ मिलकर बैठे हैं। हम सब एक हैं। हिंदुस्तानी हैं। सबके समान अधिकार हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया जरूरत पड़ने पर वह सबके स्वाभिमान की रक्षा करने में जान की बाजी लगाने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की स्थिति पर चिंतन करने की जरूरत है। इस समय देश महंगाई, बेरोजगारी समेत तमाम समास्याओं की झेल रहा है। जो लोग राजनीति को व्यापार बनाने के काम में लगे हैं, उनको जवाब देना होगा। अपने देश को ऊंचा करने के लिए हमें अपने आचरण और जमीर को ऊंचा करना होगा। उन्होंने लोगों की ओर मुखातिब होकर कहा कि अंतरआत्मा की आवाज सुनिए, शांत मत बैठिए। अगर किसान, मजदूर, नौजवान, अध्यापक, व्यापारी, वकील शांत हो जाएंगे तो हमारे देश का लोकतंत्र शांत हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि देश की बैंक किसानों और छोटे अन्य जरूरतमंद लोगों पर बहुत सख्त और अमीरों और उद्योगपतियों पर बहुत मेहरबान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed