{"_id":"612fd0968ebc3e7a1a5a4b45","slug":"political-pilibhit-news-bly4582313158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो जनता को सहूलियत न दे सके उसे सत्ता में रहने का हक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो जनता को सहूलियत न दे सके उसे सत्ता में रहने का हक नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि जो सरकार जनता को सहूलियत न दे सके। उसे देश चलाने का अधिकार नहीं है। उस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। सरकारी विभाग समाप्त किए जा रहे हैं। इससे आरक्षण समाप्त हो जाएगा। कई जातियों को पिछड़ों की सूची में शामिल किया जा रहा है। जुमलेबाजों और झूठे लोगों की सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
वे जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को नगर के एक बरात घर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नाग और भाजपा नागनाथ है। बोले, सपा की जनादेश यात्रा पूरे प्रदेश में बुधवार से शुरू हुई है। इसकी शुरूआत पूरनपुर से हुई है। सपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता को सहूलियतें न दे। वह देश चलाने लायक नहीं है। सरकारी विभागों को प्राइवेट में कर आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है। पिछड़ों की सूची में अन्य जातियों को शामिल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलेबाजी पार्टी है। जो झूठ बोलती है। महंगाई कम करने की भाजपा ने बात की थी। इसका उल्टा हो गया। नोटबंदी, लॉकडाउन से लोग बर्बाद हो गए। मंडी अधिनियम को समाप्त कर दिया गया। किसान अपनी फसल का भंडारण नहीं कर सकते। किसानों की जमीनें बंधक होगी। पूंजीपतियों के हाथ सब कुछ होगा। देश, प्रदेश को बचाने के लिए ऐसी सरकार को उखाड़ कर अखिलेश की सरकार बनाने की जरूरत है। सभा को पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विधायक पीतमराम, सपा नगराध्यक्ष हाजी लाडले, संजय खान, युसुफ कादरी, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उमाशंकर यादव, जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन मुन्नेे मियां अंजाना, मोहम्मद मियां खां, सुधीर तिवारी, आरिफ, पवन यादव, अनवर खां अन्नू, तौफीक कादरी, बालकराम सागर, नरेंद्र मिश्रा, अहीद खां, हरीराम गौतम आदि ने विचार रखे। संचालन कांशीराम सरोज ने किया।
राष्ट्रीय महासचिव का किया स्वागत
पीलभीत। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज के प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम के तहत शहर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सपा नेता सतनाम सिंह देओल की ओर से सरोज को पगड़ी पहना कर तलवार व सरोंपा भेंट किया गया। इस दौरान मंजीत सिंह गिल, गुरमेल सिंह, गुरवंत सिंह, बूटा सिंह आदि मौजूद रहे।