फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

सेंधमारी में कामयाब हुई सपा, स्वामी प्रवक्तानंद पर लगाएगी दाव

Fri, 25 Jun 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
political
स्वामी प्रवक्तानंद के सपा में शामिल होने के बाद खुशी का इजहार करते सपाई - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चेहरे की तलाश में जुटी समाजवादी पार्टी आखिरकार भाजपा में सेंध लगाने में कामयाब हो ही गई। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 15 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनकर जीत दर्ज कराने वाले स्वामी प्रवक्तानंद साइकिल पर सवार हो गए। बगावत की सुगबुगाहट पर दिन भर भाजपा नेता उन्हें मनाने में लगे रहे, मगर असफल हुए। शाम को स्वामी प्रवक्तानंद ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें सपा के संभावित प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है। दो अन्य भाजपा के सदस्यों की भी सपा में जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव बृहस्पतिवार को सियासी सरगर्मियां बढ़ा गया। भाजपा के प्रत्याशी का नाम लगभग तय हो चुका है, घोषणा होना बाकी है। मगर सपा को मजबूत चेहरा नहीं मिल रहा था। ऐसे में भाजपा के बागी पर दाव खेलने की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। वार्ड नंबर 15 से जीतकर आए स्वामी प्रवक्तानंद पर सपा नेताओं की नजर लगातार बनी हुई थी। बृहस्पतिवार को उनके सपा में जाने की सुगबुगाहट बढ़ी तो मनाने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव प्रताप सिंह, उत्तर पद्रेश कोऑपरेटिव यूनियन के सभापति सुरेश गंगवार, जिला प्रभारी पूरनलाल लोधी, गुरभाग सिंह समेत कई नेता खमरिया पुल स्थित आश्रम पर चले गए थे। दिन भर भाजपाई डेरा डाले रहे, मगर मना नहीं सके। उधर, सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा समेत कई नेता जमे हुए थे। इससे तय माना जा रहा था कि कोई न कोई बदलाव होना तय है। शाम को ऐसा ही हुआ, भाजपा का दामन छोड़कर स्वामी प्रवक्तानंद सपा में शामिल हो गए। उन्हें पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा साथ लेकर आए थे। दो अन्य जिला पंचायत सदस्यों के भी सपा में जाने की बात कही गई है। ऐसे में सत्ताधारी भाजपा को झटका लगा है। स्वामी प्रवक्तानंद ही सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चेहरा होंगे, यह लगभग तय है। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा का कहना है कि मौखिक घोषणा हो चुकी है। औपचारिक घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी बार टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ी
स्वामी प्रवक्तानंद इससे पहले भी टिकट न मिलने पर भाजपा से बगावत कर चुके हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा से बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग की थी। मगर उन्हें टिकट नहीं मिला था, तो वह रालोद में शामिल हो गए थे। रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ा, मगर हार गए थे। फिर साल 2019 में वापसी कर ली थी। मगर इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद का टिकट न मिलने पर उन्होंने भाजपा को छोड़ साइकिल की सवारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed