{"_id":"59be772e4f1c1b99688b50af","slug":"polio-dose-administered-to-the-ninja","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो खुराक
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
polio
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ ने नौगवा पकड़िया बूथ पर बच्चों को ड्राप पिलाकर किया शुभारंभ
शिक्षामित्रों व आंगनबाड़ी वर्करों का पोलियो बहिष्कार बेअसर, अन्य कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
जिले में रविवार को हुए पोलियो दिवस पर नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने नौगवा पकड़िया गांव के बूथ पर एक बच्चे को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिले भर के बूथों पर शाम चार बजे तक पोलियो दवा पिलाई गई।
शहर के सटे गांव नौगवा पकड़िया में बूथ के शुभारंभ के दौरान सीएमओ ने कहा कि पोलियो को जड़ से समाप्त करने में आम जनता की सहभागिता व स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत के चलते सुखद परिणाम देखने को मिले हैं। इसमें और अधिक सफलता तभी मिल सकती है जब शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को हर हाल में पोलियो दवा पिलाई जाए। कहा कि यदि कहीं कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एमओआईसी डॉ. प्रशांत कुमार, डीएमसी यूनिसेफ मुकेश चौहान, अमित शर्मा, समेत बीपीएम व बीसीपीएम मौजूद रहे।
यूनिसेफ के डीएमसी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले भर में 1228 बूथों पर दवा पिलाई गई है। 18 से 22 सितंबर तक 733 टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी। इसके अलावा 172 ट्रांजिट टीमें व मोबाइल टीमें भी दवा पिलाने का कार्य करेंगी। इधर एसएम नेट यूनिसेफ द्वारा मोहल्ला फीलखाना में पोलियो बूथ लगाया गया। यहां एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह ने बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इधर शिक्षामित्रों व आंगनबाड़ी वर्कर्स द्वारा किए गए पोलियो बहिष्कार की घोषणा के बाद स्वास्थ्य महकमा ने पूर्व में तैयारी कर ली थी। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि पोलियो अभियान में रुकावट न हो, इसको लेकर पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों व एनजीओ का सहयोग लिया गया है। जिले मेें सभी बूथों पर पोलियो दवा पिलाई गई है।
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में बूथों पर पोलियो दवा पिलाई गई। आंगनबाड़ी वर्करों के कार्य बहिष्कार को देखते हुए आशा बहुओं को लगाया गया। एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि नगर के अलावा माधोटांडा, कलीनगर, कुर्रैया, हजारा क्षेत्र में पोलियो ड्राप पिलाने को 303 बूथ बनाए गए थे। नगर के देवीस्थान मंदिर परिसर में लगे बूथ का गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल ने बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर शुभारंभ किया। शेरपुरकलां में प्रधान पति हाजी रियाजतनूर खां मझले ने शेरपुरकलां के दोनों प्राइमरी स्कूल, जूनियर हाईस्कूल में लगाए गए पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा पिलवाकर पोलियो बूथ का शुभारंभ किया। डॉ. आसिफ, फुरकान, आयशा नैय्यर, अकील बेग आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। एसडीएम जेपी चौहान ने प्राथमिक विद्यालय गोवल में बनाए गए बूथ पर एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने स्वास्थ्य केंद्र गेट पर बनाए गए बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।