{"_id":"62fdf75ae1c3f42b07670f64","slug":"policemen-who-danced-on-independence-day-sent-to-police-lines","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: स्वतंत्रता दिवस पर नागिन डांस करने वाले पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, दी गई सख्त चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: स्वतंत्रता दिवस पर नागिन डांस करने वाले पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, दी गई सख्त चेतावनी
Thu, 18 Aug 2022 01:54 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, पीलीभीत
एएनआई, पीलीभीत
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:54 PM IST
सार
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी थी। आजादी के अमृत महोत्सव पर कोतवाली में बैंड-बाजे की धुन पर जश्न मनाया गया। नागिन डांस में एक दरोगा ने बैंड-बाजे वाले का वाद्यंत्र (ब्रास बैंड) लेकर खूब डांस किया।
विज्ञापन
नागिन डांस करते दरोगा व सिपाही
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस पर पीलीभीत के पूरनपुर थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा डीजे पर नागिन फिल्म के गाने पर नाचने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में यह वीडियो आने के बाद पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने इसमें संलिप्त पुलिसकर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
पीलीभीत के एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद एसआई और सिपाही ने ऐसे गाने पर डांस किया था, जिसकी जरूरत नहीं थी। उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि वे नशे में नहीं थे लेकिन उन्होंने पुलिस की वर्दी में अनुचित व्यवहार किया, जिस कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इससे पहले वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी थी। आजादी के अमृत महोत्सव पर कोतवाली में बैंड-बाजे की धुन पर जश्न मनाया गया। नागिन डांस में एक दरोगा ने बैंड-बाजे वाले का वाद्यंत्र (ब्रास बैंड) लेकर खूब डांस किया। दरोगा को सपेरे के रूप में देखकर वहीं खड़ा एक सिपाही खुद को रोक नहीं पाया और नागिन बन गया था।
विज्ञापन