फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Policemen and six injured in road accidents

सड़क हादसों में पुलिसकर्मी समेत छह घायल

Wed, 06 Apr 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 06 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक पुलिस कर्मी समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली का सिपाही प्रेमशंकर शर्मा बाइक से मंडी की ओर जा रहे थे। बाइक पर होमगार्ड जवान सुमेर लाल भी था। रास्ते में रेलवे क्रासिंग के पास संतुलन बिगड़ जाने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव चुर्रासकतपुर निवासी निरंजनलाल बाइक से नगर को आ रहे थे। बाइक पर उनका पुत्र विजय कुमार भी था। रास्ते में भड़रिया मोड़ पर सामने अचानक आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव रूरिया निवासी हरीश कुमार बाइक द्वारा नगर से लौट रहे थे। बाइक पर उनका पुत्र अर्पित भी सवार था। रास्ते में कासिमपुर मोड़ पर सामने अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed