{"_id":"57af5f3c4f1c1be82cee46b3","slug":"police-took-the-record-with-the-inspection-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के निरीक्षण के बाद अभिलेख साथ ले गए एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के निरीक्षण के बाद अभिलेख साथ ले गए एसपी
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने माधोटांडा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। अभिलेखों में कमियां मिलने पर वह कई रजिस्टर अपने साथ ले गए।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक अचानक थाने पहुंचे। उन्होंने एसओ वीके पटेल से क्षेत्र की जानकारी ली। इसके बाद थाना परिसर का भ्रमण कर स्थिति देखी। मैस में चूल्हे पर खाना बनते देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और गैस पर खाना बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय, माल खाना आदि का निरीक्षण करने के बाद सिपाहियों से बीट की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनता से अच्छा संबंध बनाकर रखें और थाने आने वालों से शालीन व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि एनसीआर दर्ज करने के साथ उस पर भी प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर वह कुछ रजिस्टर अपने साथ ले गए। एसपी द्वारा रजिस्टर साथ ले जाने से हलचल मची हुई है, पुलिस कर्मी तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। निरीक्षण के समय एसओ वीके पटेल, एसआई रामकुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।