फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police solved the case of burglary, three accused arrested

Pilibhit News: नकब लगाकर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 17 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police solved the case of burglary, three accused arrested
अमरिया। बंद मकान में नकब लगाकर की गई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया कीमती सामान भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम सरैनी तिरकुनिया निवासी नसीम शाह ईंट भट्ठे पर कार्य करते हैं। सोमवार दोपहर जब वह काम से लौटकर अपने किराए के घर अमरिया पहुंचे तो देखा कि मकान में नकब लगा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने रविवार रात किसी समय कमरे में सेंध लगाकर रखे गए करीब पौन तौले सोने के आभूषण, चांदी की पायल समेत उसकी पुत्री की शादी के लिए जुटाया गया दहेज का सामान चोरी कर लिया था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर थाना अमरिया में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश और खुलासे के प्रयास में जुटी थी। सूचना के आधार पर ग्राम धुंधरा से गायबोझ जाने वाले मार्ग पर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजीव कुमार, अशोक और महिपाल निवासी ग्राम सहगवा नगरिया थाना जहानाबाद बताए। आरोपियों ने बंद मकान में नकब लगाकर चोरी की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद उन्होंने सामान को एक खेत में छिपाकर रख दिया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed