{"_id":"669407f6b64c9b2234024188","slug":"police-rushed-on-information-of-putting-up-poles-and-decorations-on-the-road-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119456-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क पर बल्ली लगाने और सजावट करने की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क पर बल्ली लगाने और सजावट करने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
शहर में ताजियें रखने को की गई सजावट व मोके पर पहुंची पुलिस।स्रोत:पुलिस
पीलीभीत। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में ताजिया रखने के लिए सड़क पर बल्ली लगाने के साथ सजावट करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सजावट और सड़क पर गाड़ी गई बल्ली को हटवा दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले मोहल्ला देश नगर में शनिवार रात मोहल्ले का ताजिया सड़क पर रखने के लिए लोगों ने बल्ली लगाने के साथ कुछ क्षेत्र में सड़क पर सजावट भी कर ली, जिसका एक समुदाय के लोगों ने विरोध किया। जानकारी कोतवाली पुलिस को लगी।कोतवाल नरेश कुमार त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बातचीत कर बल्ली और सजावट हटाने को कहा। पुलिस को देखकर मौके पर भीड़ जुट गई।
सूचना के बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। नई परंपरा बताकर पुलिस ने सजावट हटवा दी। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बुंदा की डेरी के पास पहुंची पुलिस ने सड़क पर कराई गई सजावट को देख मार्ग अवरुद्ध होने की बात कहकर सजावट हटवा दी।
विज्ञापन
ग्राम चिड़ियादाह से शुरू हुआ ताजियों का जुलूस
पीलीभीत। शहर से सटे ग्राम चिड़ियादाह में रविवार रात से ताजियों का जुलूस शुरू हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस की शुरुआत की गई। जुलूस गांव के चिह्नित मार्गों पर भ्रमण करेगा। पूर्व में दो समुदायों के बीच पीपल की डाली काटने को लेकर हुए विवाद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवाद