फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police remained alert throughout the day, checking vehicles on the border

Pilibhit News: दिनभर अलर्ट रही पुलिस, सीमा पर वाहनों की चेकिंग

Sat, 10 Feb 2024 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 10 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police remained alert throughout the day, checking vehicles on the border
शहर की जामा म​स्जिद के पास मौजूद पुलिस । संवाद
पीलीभीत। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कोर्ट के फैसले के विरोध, जुमे की नमाज और उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा को लेकर पूरे जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर रही। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बरती गई। उत्तराखंड, नेपाल व दूसरे जिलों की सीमाओं पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही संदिग्धों की तलाशी भी ली। बरेली में हिंसा के बाद शाम को पुलिस और भी अलर्ट दिखाई दी। शुक्रवार सुबह से जिलेभर में पुलिस अलर्ट मोड में रही। एसपी अतुल शर्मा ने सभी सीओ, थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस अफसरों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। इसीलिए किसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी सुबह से ही भ्रमणशील रहे। संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया था। सभी मस्जिदों और नमाज स्थलों पर पुलिस तैनात रही। मुस्लिम बहुल इलाकों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस तैनात की गई। एक दिन पूर्व शहर से सटे ग्राम चिडि़यादाह में चिपकाए गए पोस्टर के बाद इस गांव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

शहर के जामा मस्जिद, बेलों वाला चौराहे, कमल्ले चौराहा, लाल रोड, बिजलीघर तिराहा, नौगावा पकड़िया समेत कई स्थानों पर पुलिस ने जांच अभियान भी चलाया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, तहसीलदार सदर भी मुख्य नमाज स्थल जामा मस्जिद पर मौजूद रहे। शहर के अलावा जहानाबाद, अमरिया, न्यूरिया, मझोला, गजरौला, बरखेड़ा थाना प्रभारी भी अपने अपने क्षेत्रों में मस्जिदों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड सीमा पर विशेष चौकसी
मझोला से उत्तराखंड के सितारगंज जाने वाले मार्ग पर सुबह से ही पुलिस अलर्ट थी। बसों और निजी गाड़ियों को रोककर तलाशी ली गई। आने-जाने वालों से भी सवाल किए गए। खटीमा के पास भी पुलिस ने वाहनों की जांच की। वहीं नेपाल सीमा इलाकों में पुलिस व एसएसबी जवानों ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों की भी तलाशी ली।

होता रहा बसों के संचालन, यात्रियों को नहीं हुई असुविधा

पीलीभीत डिपो से रुद्रपुर और टनकपुर रूट के लिए एक-एक बस का संचालन होता है। हल्द्वानी बवाल को लेकर डिपो के अधिकारियों ने सतर्कता तो बरती, लेकिन बसों का संचालन नहीं रोका। उधर, पुलिस ने भी बस अड्डे पर सजग दिखी। मझोला के पास अन्य वाहनों के साथ बसों की जांच भी की गई। बसों के संचालन से यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हुई। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यहां पर बसों की चेकिंग सीमा इलाके में हुई भी है, तो यात्रियों को किसी कोई दिक्कत नहीं होने पाई है। बसों का संचालन भी पूर्व की ही तरह से रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed