{"_id":"676c9ed0bfe6aff918048032","slug":"police-recruitment-physical-ability-of-1450-candidates-will-be-tested-pilibhit-news-c-122-1-sbly1042-134304-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती : 1450 अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता का होगा परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती : 1450 अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता का होगा परीक्षण
Thu, 26 Dec 2024 08:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:12 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक मानक परीक्षण व अभिलेखों की जांच बृहस्पतिवार से पुलिस लाइन में शुरू होगी। डीएम-एसपी ने परीक्षण बोर्ड में अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। मुख्यालय से 1450 अभ्यर्थियों को आवंटित किया है। पहले दिन महिलाओं का परीक्षण होगा।
पुलिस भर्ती परीक्षा के सकुशल संपन्न होने के बाद आरक्षियों के शैक्षिक दस्तावेज और शारीरिक दक्षता को परखने की बारी आ गई है। जांच प्रक्रिया सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक होगी। नोडल अधिकारी एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि पहले दिन सौ महिला अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा। 50-50 के दो ग्रुप बनाकर केवाईसी, लंबाई और वजन को नापा जाएगा। इसके बाद शुक्रवार से पुरुषों का परीक्षण होगा।
दो दिन 50-50 के दो ग्रुपों में पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाएंगे। इसके बाद 75-75 के दो ग्रुपों में एक दिन में 150 अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा। उनके अभिलेखों को जांचने के साथ लंबाई और सीने की नाप होगी। परीक्षण बोर्ड ने दो ग्रुप बनाकर एसडीएम के नेतृत्व में सीओ, शिक्षा विभाग और डॉक्टर को शामिल किया है। अभ्यर्थियों के साथ आने वाले परिजन को पुलिस लाइन गेट पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
पुलिस भर्ती को लेकर शुरू हुई तैयारी
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के तहत हुई पुलिस भर्ती को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया। पुलिस लाइन सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभिलेखों एवं शारीरिक मानक परीक्षण के संबंध में चर्चा हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती में लगाए गए अधिकारी समय से पहुंच जाए। मानक के अनुसार कार्य करें। अधिकारियों को निर्देशों की पुस्तिका उपलब्ध करा दी गई। उसी के हिसाब से कर्तव्य का निर्वाहन करें। बैठक में एसपी राजेश एस., एडीएम प्रशासन संजय पांडेय, एसपी देहात मनोज अवस्थी, सीओ सिटी पंकज पंत आदि मौजूद रहे।

उझानी के निजी अस्पताल में विवाहिता की मौत के बाद गमगीन महिलाएं। संवाद