फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police recruitment exam starts today, 5760 candidates will appear in four shifts

Pilibhit News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, 5760 अभ्यर्थी चार पालियों में देंगे परीक्षा

Fri, 13 Mar 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 13 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam starts today, 5760 candidates will appear in four shifts
पीलीभीत। उपनिरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा शनिवार व रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जाएगी। शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर 5760 अभ्यर्थी चार पालियों में परीक्षा देंगे। शुक्रवार को डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लेकर ड्यूटी में लगे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए उपाधि महाविद्यालय, रामा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

प्रत्येक पाली में सभी केंद्रों पर कुल 1440 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह दोनों दिन की चार पालियों में कुल 5760 अभ्यर्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। शुक्रवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने शहर के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी में लगे पुलिस, प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, जीआरपी व आरपीएफ भी अलर्ट
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परीक्षा केंद्रों के आसपास और शहर के प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी और आरपीएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को लेकर शुक्रवार देर शाम से ही अभ्यर्थियों का शहर में आना शुरू हो गया। इधर, परीक्षा से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर चप्पल या सैंडल पहनकर आने की सलाह दी गई है, ताकि जांच प्रक्रिया में अधिक समय न लगे। अभ्यर्थियों को अपने अपडेटेड आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना होगा। इसके अलावा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे पहचान पत्र व काले या नीले बॉल पेन के साथ उपस्थित होना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय आधार नंबर दर्ज नहीं किया था या जिनका आधार नंबर मिसमैच पाया गया है, उन्हें परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। मेटल डिटेक्टर से जांच के साथ अभ्यर्थियों की फोटो और आंख की पुतली की स्कैनिंग भी की जाएगी। पहचान पत्र से मिलान न होने की स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed