{"_id":"69b454e4c790ab6a8e08198e","slug":"police-recruitment-exam-outlined-roadways-buses-to-make-extra-trips-today-and-tomorrow-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-155380-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस भर्ती परीक्षा की रूपरेखा तय, रोडवेज बसें आज और कल लगाएंगी अतिरिक्त फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस भर्ती परीक्षा की रूपरेखा तय, रोडवेज बसें आज और कल लगाएंगी अतिरिक्त फेरे
Fri, 13 Mar 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर शनिवार और रविवार को होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पीलीभीत डिपो की बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। अफसरों ने इनके संचालन की रूपरेखा तय कर ली है। शाहजहांपुर-बरेली मार्ग पर अधिक जोर रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
शनिवार को शहर के छह केंद्रों पर दो पालियों में यूपी एसआई भर्ती परीक्षा होनी है। इस परीक्षा में विभिन्न जिलों से परीक्षार्थी पीलीभीत पहुंचेंगे। दूरस्थ स्थानों से परीक्षा देने आने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या न हो। इसको लेकर पीलीभीत डिपो के अफसरों ने तैयारियां की हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बरेली मार्ग पर संचालित बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। शाहजहांपुर मार्ग पर संचालित तीन बसों के साथ ही दो अन्य बसों का संचालन किया जाएगा। परीक्षा छूटने के दौरान चौराहे पर कर्मचारियों को लगाया जाएगा। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।