{"_id":"66e6d88e1d8b170396044eed","slug":"police-recovered-blood-stained-clothes-from-the-drain-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122492-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस ने नाली से बरामद किए खून से सने कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस ने नाली से बरामद किए खून से सने कपड़े
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावरलाल की जिस नाली में तीन दिन पूर्व नवजात का शव बरामद हुआ था, उसी नाली से पुलिस ने रविवार की सुबह खून से सने कपड़े बरामद किए।
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मोहल्ला बख्तावर लाल की एक नाली से प्लास्टिक की थैली मेंं बंद नवजात का शव बरामद किया था। पुलिस ने मोहल्ले की रंजना की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.लेखराज गंगवार ने भी इस मामले की जांच शुरू करा दी है। पुलिस ने रविवार को सुबह उसी नाली से खून से सने कपड़े भी बरामद किए।
इसी के साथ पुलिस ने इस मामले की विवेचना तेज कर दी है। पुलिस का मानना है कि जिस स्थान पर नवजात का शव और खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं, आरोपी उसी क्षेत्र का है। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि बहुत जल्द आरोपी का पता लगा लिया जाएगा। संवाद