फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police recovered 11 crude bombs from village adjacent to Nepal border

Pilibhit News: नेपाल सीमा से सटे गांव से पुलिस ने बरामद किए 11 देसी बम

Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police recovered 11 crude bombs from village adjacent to Nepal border
पीलीभीत। वन्यजीवों के शिकार के मामले में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के अलर्ट के बीच माधोटांडा के सीमावर्ती गांव गभिया सहराई में पुलिस ने छापा मारकर एक ग्रामीण के पास से 11 देशी बम बरामद किए हैं। पुलिस बरामद हथगोलों के साथ आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। बरामद बमोंं का प्रयोग वन्यजीगों के शिकार में किया जाता है। जानकारी के बाद टाइगर रिजर्व की बराही रेंज की टीम भी अलर्ट हो गई है। हालांकि माधोटांडा पुलिस इन्हें पटाखा बता रही है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र का गांव गभिया सहराई नेपाल सीमा से सटा है। क्षेत्र में पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज का जंगल है। नेपाल और भारत दोनों ही के वन्यजीव खुली सीमा होने के चलते इधर से उधर विचरण करते रहते हैं। लिहाजा वन्यजीवों की सुरक्षा चुनौती बनी रहती है। पूर्व में कई बार शिकार से जुड़े मामले सामने आते रहे हैं। रविवार को रमनगरा पुलिस ने सूचना के बाद गभिया सहराई में एक घर में छापा मारा। घर में हाथ से बने करीब 11 घातक बम बरामद होने की चर्चा है। हालांकि पुलिस तीन-चार बम मिलने और उनके पटाखा होने की बात ही कह रही है। टीम बरामद बम के साथ व्यक्ति को पहले पुलिस चौकी लाईं। इसके बाद माधोटांडा थाने लेकर पहुंची।
विज्ञापन

कुछ ही देर में बम मिलने की क्षेत्र में चर्चा फैल गई। देर शाम तक आरोपी थाने में ही रहा, लेकिन कार्रवाई के बजाय पुलिस मामले को निपटाने में लगी रही। बम मिलने की सूचना टाइगर रिजर्व की क्षेत्रीय टीम को लगी। उन्होंने भी मामले को गंभीरता से लेकर टीम को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
आटे का लेप लगा होने से वन्यजीव इसे चबाते हैं तो होता है धमाका
हाथ से बने बम का वन्यजीवों के शिकार के लिए प्रयोग किया जाता है। इसको बनाने में घातक पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद बम के ऊपर आटे का लेप लगाया जाता है। जिसे वन्यजीवों की चहलकदमी वाले स्थान पर रखा जाता है। मुंह में लेते ही बम फटते ही वन्यजीव की मौत हो जाती है।
000
वर्जन
बम मिलने की जानकारी मिली है। आमतौर पर इन बमों से जंगली सुअरों को मारने की कोशिश की जाती है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। अफसरों को भी अवगत कराया गया है। - अरुण मोहन श्रीवास्तव, रेंजर बराही

000
वर्जन
पकड़ा गया व्यक्ति शराब के नशे में परिजनों से मारपीट करता है। परिजन की सूचना पर पुलिस घर पहुंची थी। पटाखा बम बरामद हुए हैं। फिर परिजन छुड़वाने के लिए कहने लगे। अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। - अचल कुमार, एसओ माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed