{"_id":"682b7248b32dd3d4030ef0d2","slug":"police-raid-on-information-of-cow-slaughter-smugglers-escape-by-jumping-into-the-river-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-136191-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोकशी की सूचना पर पुलिस का छापा, नदी में कूदकर भागे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोकशी की सूचना पर पुलिस का छापा, नदी में कूदकर भागे तस्कर
विज्ञापन
गोकशी की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सदर विधिभूषण मौर्य संवाद
जहानाबाद। कोतवाली के गांव निसरा में गोकशी की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। गो-तस्कर तो हाथ नहीं आए। मौके से एक गाय और बछड़ा मिला। कुछ पशुओं के अवशेष भी पुलिस काे मिले हैं।
गोरक्षा हिंदू दल के अमरिया तहसील के अध्यक्ष विशाल ने बताया कि रविवार रात गांव निसरा में अप्सरा नदी के किनारे गोकशी की सूचना मिली थी। जानकारी जहानाबाद पुलिस को दी गई। आननफानन में पुलिस टीम निसरा गांव पहुंची।
पुलिस के साथ ही भारतीय बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष अमरिया हेमंत कुमार व गोरक्षा हिंदू दल के ब्लॉक प्रभारी कमल कुमार भी मौके पर पहुंचे। निसरा गांव के पीछे अप्सरा नदी के किनारे एक गाय और बछड़ा पेड़ से बंधा था। आहट पाकर गो-तस्कर नदी में कूदकर भाग गए।
विज्ञापन
नदी किनारे खून के निशान और कुछ पशुओं के अवशेष मिले हैं। गो-तस्करों की तलाश में पुलिस पूरी रात दौड़ती रही। मगर वह हाथ नहीं आए। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी पर सोमवार को सीओ विधिभूषण मौर्य ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।