फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police raid in search of son and son-in-law of home guard caught with opium

अफीम के साथ पकड़े होमगार्ड के बेटे और दामाद की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

Mon, 07 Mar 2022 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Police raid in search of son and son-in-law of home guard caught with opium
पीलीभीत। चार किलो अफीम के साथ होमगार्ड समेत छह लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब अफीम की तस्करी के नेटवर्क को खंगाल रही है। सबसे पहले होमगार्ड के बेटे और दामाद पर शिकंजा कसने की तैयारी है। इसके लिए रविवार को बरेली जिले के फरीदपुर के नगरिया विक्रम में पुलिस ने दबिश दी है। हालांकि दबिश से पहले ही दोनों अपने-अपने घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस अब उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाने की पुलिस ने शनिवार सुबह होमगार्ड समेत छह लोगों को अफीम सप्लाई करने जाते वक्त गिरफ्तार किया था। तस्कर गिरोह का सरगना होमगार्ड पुत्तू अहमद उर्फ पप्पू बरेली जिले के थाना फरीदपुर के गांव नगरिया विक्रम का मूल निवासी है। तलाशी में होमगार्ड समेत छह लोगों से 4.180 किलोग्राम अफीम बरामद की गई थी। एक आरोपी शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के पटना गांव का है। पुलिस के मुताबिक, नशे के कारोबार का नेटवर्क बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले से जुड़ा हुआ है। नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस आरोपियों और उनके करीबियों का रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक होमगार्ड कई वर्षों से इस काले धंधे में लगा है। होमगार्ड के साथ उसके बेटे और दामाद भी अफीम के कारोबार में सक्रिय रहे हैं। इसीलिए होमगार्ड की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बेटे इरफान और दामाद इकराम अहमद की तलाश शुरू कर दी है। इसमें बरेली, शाहजहांपुर पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2018 में तस्करी के दौरान होमगार्ड पुत्तू के पुत्र इरफान का बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस में चालान किया था। वह जेल भेजा गया था। इसके बाद 2021 में पुत्र इरफान, दामाद इकराम अहमद और भांजे मोहम्मद हनीफ को फरीदपुर पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोप में जेल भेजा गया था। पंजाब, झारखंड पुलिस भी एनडीपीएस में होमगार्ड को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed