फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police nab fraud accused fleeing in car

Pilibhit News: कार से भाग रहे धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Fri, 15 May 2026 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Police nab fraud accused fleeing in car
घुंघचाई। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को देख कर भाग रहे आरोपी को घेराबंदी कर थार कार सहित पकड़ लिया गया। हिरासत में आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जिला बदायूं थाना बिसौली क्षेत्र के गांव कोट भानपुर निवासी अनिकेत सिंह ने अभयपुर माधोपुर निवासी कुछ लोगों पर जमीन बिक्री के मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच में बरेली के एक युवक का भी नाम सामने आया। पुलिस युवक को तलाश रही थी।

बुधवार को युवक बंडा की ओर से थार कार में सवार होकर घुंघचाई क्षेत्र में आ रहा था। बलरामपुर चौकी पुलिस को देखकर वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने कार दौड़ा दी। मामले की सूचना घुंघचाई थाना पुलिस को दी गई। इस पर थाना पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए घेराबंदी की। घुंघचाई आते ही पुलिस को देख युवक भागने लगा। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार सहित उसे दबोच लिया। हालांकि युवक मुकदमे में नामजद नहीं है। हिरासत में लेने के बाद पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची। युवक से पुलिस धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed