{"_id":"6621c587404e00254709b257","slug":"police-keeping-an-eye-on-highly-sensitive-polling-booths-in-pilibhit-2024-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: पीलीभीत में अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पैनी की नजर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections: पीलीभीत में अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पैनी की नजर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
Fri, 19 Apr 2024 06:45 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:45 AM IST
सार
पीलीभीत जिले में 261 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस अफसरों की खास नजर है। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मतदान केंद्र के अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर मतदाता पुलिस कर्मियों की मदद ले सकते हैं। माहौल खराब करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
जिले में 261 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस अफसरों की खास नजर है। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। लोकसभा चुनाव में 29 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा चार कंपनी पीएसी समेत आठ हजार पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। यह सभी फोर्स गैर जनपदों की है।
विज्ञापन
दो हजार पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी
इसके अलावा जिले में लगभग 2000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिले को 14 जोन और 102 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर तैनात किए गए हैं। जो अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्रों का लगातार भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा 60 कलस्टर मोबाइल भी बनाए गए हैं। जो सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में लगभग 800 खुराफातियों को रेड कार्ड भी जारी किए गए हैं। जिन पर नजर रखी जाएगी।
यह फोर्स रहेगी तैनात
14 जोन
102 सेक्टर
25 कंपनी पैरामिलिट्री
04 कंपनी पीएसी
108 इंस्पेक्टर
2333 कांस्टेबल
2489 होमगार्ड
16 थाना मोबाइल
16 पैरामिलिट्री मोबाइल
60 कलस्टर मोबाइल
14 जोन
102 सेक्टर
25 कंपनी पैरामिलिट्री
04 कंपनी पीएसी
108 इंस्पेक्टर
2333 कांस्टेबल
2489 होमगार्ड
16 थाना मोबाइल
16 पैरामिलिट्री मोबाइल
60 कलस्टर मोबाइल